UP 2027 से योगी सरकार का छात्रों के लिए बड़ा ऐलान! 4.60 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगे 148 करोड़ रुपये

UP Scholarship 2026: आज लखनऊ के लोक भवन में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Priya Singh Bisen
Published on: 3 Oct 2026 10:05 AM IST (Updated on: 3 Oct 2026 10:15 AM IST)
UP Scholarship 2026
X

UP Scholarship 2026

UP Scholarship 2026: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में छात्रवृत्ति और फीस की भरपाई को लेकर योगी सरकार की तरफ से बड़ी रकम जारी की जा रही है। आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजेंगे।

इसके लिए लखनऊ के लोक भवन में सुबह 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सरकार के अनिसार, रकम सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

2027 से पहले छात्रों पर सरकार का बड़ा 'फोकस'

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे वक़्त में छात्रवृत्ति और फीस की भरपाई के लिए इतनी बड़ी रकम का वितरण योगी सरकार की छात्र-केंद्रित योजनाओं के संदर्भ में देखा जा सकता है। हालांकि, इस रकम का वितरण पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और फीस की भरपाई के अंतर्गत किया जा रहा है।

योगी सरकार की तरफ से आज शनिवार को 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों को बड़ा फायदा दिया जाना है। ऐसे में छात्रवृत्ति वितरण का यह कार्यक्रम 2027 से पहले युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

किस वर्ग के कितने छात्रों को मिलेगा पैसा ?

आपको बता दे, इस बार छात्रवृत्ति (Scholarship) और फीस की भरपाई की रकम अलग-अलग वर्गों के विद्यार्थियों को दी जा रही है। इसमें पिछड़े वर्ग के 2,23,615 विद्यार्थियों के खातों में 60.01 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे।

वहीं, अनुसूचित जाति यानी एससी (SC) वर्ग के 1,59,959 विद्यार्थियों को 64.54 करोड़ रुपये मिलेंगे। सामान्य वर्ग के 38,084 विद्यार्थियों के लिए 11.43 करोड़ रुपये तय किए गए हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के 38,901 छात्र-छात्राओं को 12.06 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति और फीस की भरपाई मिलेगी।

पढ़ाई के खर्च में मिलेगी सहायता

छात्रवृत्ति और फीस की भरपाई योजना (Scholarship and Fee Reimbursement Scheme) का बड़ा उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों की पढ़ाई में आर्थिक रूप से सहयता करना है, जिनके लिए फीस और दूसरे पढ़ाई के खर्च का बोझ उठाना बहुत ही मुश्किल होता है। पात्र विद्यार्थियों को मिलने वाली रकम सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

सरकार का कहना है कि छात्रवृत्ति बांटने की व्यवस्था को कंप्यूटर सिस्टम से जोड़ा गया है। इससे आवेदन से लेकर रकम भेजने तक की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और सरल बनाने में सहायता मिली है। सरकार के अनुसार, इससे भुगतान में देरी और गड़बड़ी की गुंजाइश कम हुई है।

2025-26 में 65.95 लाख से अधिक छात्रों को बड़ा फायदा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 65.95 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस की भरपाई का फायदा दिया जा रहा है। इस दौरान 4,793 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम दी गई है।

इससे पहले तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए सरकार ने पोर्टल फिर से खोलने का बड़ा निर्णय लिया था। विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3.16 लाख विद्यार्थी तकनीकी कारणों से छात्रवृत्ति नहीं पा सके थे। उनके लिए फिर से आवेदन और भुगतान की व्यवस्था की गई।

नए सत्र की छात्रवृत्ति प्रक्रिया भी शुरू

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति प्रक्रिया (Scholarship Process) भी तय की जा चुकी है। सरकार ने आवेदन, जांच और बैंक खाते में रकम भेजने के लिए अलग-अलग तारीखें तय की हैं। पात्र विद्यार्थियों की रकम सीधे बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था रखी गई है।

इस तरह 2027 विधानसभा चुनाव से पहले छात्र और युवा वर्ग से जुड़े मुद्दों के बीच छात्रवृत्ति वितरण का यह कार्यक्रम चर्चा में है। हालांकि, इस योजना का तत्काल मकसद पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और फीस की भरपाई की रकम उपलब्ध कराना है। शनिवार को 4.60 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में 148 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम भेजी जाएगी।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story