TRENDING TAGS :
UP Aandhi Barish: यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 62 मौतों से मचा हड़कंप
UP Aandhi Barish: यूपी में तेज आंधी, बारिश और तूफान से 62 लोगों की मौत, कई जिलों में भारी तबाही, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।
UP Aandhi Barish _ 62 Dead(Social Media).jpg
UP Aandhi Barish : यूपी में आए जबर्दस्त आंधी तूफान में जनधन की भारी हानि हुई है। ताजा अपडेट के अनुसार 62 लोगों की वर्षाजनित कारणों से मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे भारी तबाही बरेली, भदोही, कानपुर मंडल और प्रय़ागराज में हुई है। बरेली में 14, भदोही में 11, कानपुर मंडल में 14, प्रयागराज में 9, प्रतापगढ़ में 4, रायबरेली में 2, संभल में दो, मिर्जापुर में 6, सीतापुर में 2 लोगों की मौत होने के समाचार हैं।
जिलों से मिले इनपुट के मुताबिक तेज हवाओं के कारण तमाम जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए जिससे आवागमन बाधित हो गया। लखनऊ सहित कई जगह घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी-पानी और बारिश जनित हादसों की चपेट में आने से तकरीबन 62 लोगों की मौत होने के समाचार हैं। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीण अंचलों में गरीबों को कुछ ज्यादा ही नुकसान होने के समाचार हैं। जहां कच्चे घरों के झप्पर और टीन शेड उड़ गए, वहीं फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। जिसका आकलन अधिकारियों की टीम कर रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। जिला अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश जारी कर दिये गए हैं।
फिलहाल ताजा अपडेट के मुताबिक मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने घरों में रहने और आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलने को कहा है।
प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है जिसमें बांदा 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा है। झांसी में 44.5, प्रयागराज में 43.5, हमीरपुर में 43.2 और उरई में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।


