सिर्फ 4206... लेकिन प्रभाव करोड़ों पर! UP वोटर लिस्ट में थर्ड जेंडर की एंट्री, बदलेगी लोकतंत्र की तस्वीर

UP Third Gender Voters 2026: इस बार की वोटर लिस्ट में थर्ड जेंडर मतदाताओं की मौजूदगी भले ही संख्या के लिहाज से हजारों में हो, लेकिन इसका सामाजिक और लोकतांत्रिक संदेश करोड़ों लोगों तक पहुंचने वाला है।

Priya Singh Bisen
Published on: 11 April 2026 6:30 AM IST
UP Third Gender Voters 2026
X

UP Third Gender Voters 2026 (photo: social media)

UP Third Gender Voters 2026: उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची 2026 के जारी होने के साथ लोकतंत्र की तस्वीर और ज्यादा समावेशी दिखाई देने लगी है। इस बार की वोटर लिस्ट में थर्ड जेंडर मतदाताओं की मौजूदगी भले ही संख्या के लिहाज से हजारों में हो, लेकिन इसका सामाजिक और लोकतांत्रिक संदेश करोड़ों लोगों तक पहुंचने वाला है।

जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुल वोटर्स की संख्या बढ़कर लगभग 13,39,84,792 हो गई है। इसमें 7,30,71,061 (54.54%) पुरुष, 6,09,09,525 (45.46%) महिलाएं और 4,206 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। हालांकि यह संख्या कुल का 0.01% से भी कम है, लेकिन यह समाज में उनकी बढ़ती स्वीकार्यता और पहचान का मजबूत संकेत देती है।

युवा मतदाता भी बने ताकत

वोटर लिस्ट में 18-19 आयु वर्ग के 17,63,360 नए युवा मतदाता जुड़े हैं, जो कुल मतदाताओं का 1.32% हैं। ये युवा लोकतंत्र में नई ऊर्जा और दिशा देने वाले माने जा रहे हैं। वहीं प्रदेश का जेंडर रेशियो 834 दर्ज किया गया है, जो पहले के मुकाबले सुधार की तरफ इशारा करता है।

संख्या कम, लेकिन महत्व बड़ा

थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भले ही सीमित है, लेकिन उनका वोटर लिस्ट में शामिल होना सामाजिक न्याय और समान अधिकारों की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यह पहल बताती है कि अब लोकतंत्र सिर्फ बहुसंख्यक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि हर पहचान और हर वर्ग को बराबरी का अधिकार देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मतदाता संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

मौजूदा लिस्ट की तुलना में अंतिम सूची में 84,28,767 नए मतदाता जुड़े हैं। इसमें 42,27,902 पुरुष, 42,00,778 महिलाएं और 87 थर्ड जेंडर मतदाताओं की वृद्धि शामिल है। इसके अलावा 18-19 आयु वर्ग में 14,29,379 नए नाम जोड़े गए हैं। जेंडर रेशियो में भी 10 अंकों का सुधार दर्ज किया गया है।

इन जिलों में सबसे अधिक बढ़े वोटर

मतदाता वृद्धि के मामले में प्रयागराज सबसे आगे रहा, जहां 3,29,421 नए मतदाता जुड़े। इसके बाद लखनऊ (2,85,961), बरेली (2,57,920), गाजियाबाद (2,43,666) और जौनपुर (2,37,590) का स्थान है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

विधानसभा क्षेत्रों में भी तेजी

विधानसभा स्तर पर साहिबाबाद में लगभग 82,898 मतदाताओं की बढ़ोतरी सबसे अधिक रही। इसके बाद जौनपुर (56,118), लखनऊ पश्चिम (54,822), लोनी (53,679) और फिरोजाबाद (47,757) में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

कैसे चेक करें अपना नाम

मतदाता सूची जारी होने के बाद नागरिक आसानी से ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [https://voters.eci.gov.in/](https://voters.eci.gov.in/) या [https://electoralsearch.in/](https://electoralsearch.in/) पर जाकर राज्य, जिला और अन्य जानकारी भरनी होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर भी सूची उपलब्ध है।

बता दे, यूपी की वोटर लिस्ट 2026 सिर्फ आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि बदलते समाज की झलक है। विशेषकर थर्ड जेंडर की हिस्सेदारी यह साबित करती है कि भारतीय लोकतंत्र अब हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। यह पहल आगामी वक़्त में सामाजिक समावेश और बराबरी को और मजबूत करेगी।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story