दयाशंकर सिंह ने अखिलेश को घेरा, बोले- सपा राज में बेबस थी पुलिस, अब माफिया मिट्टी में मिल गए

Lucknow News: दयाशंकर सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में अब सपा शासनकाल जैसी अराजकता नहीं है। उन्होंने कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दे पर सपा को घेरा।

Newstrack Network
Published on: 18 Nov 2026 11:14 PM IST
दयाशंकर सिंह ने अखिलेश को घेरा, बोले- सपा राज में बेबस थी पुलिस, अब माफिया मिट्टी में मिल गए
X

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश को प्रदेश का विकास इसलिए नहीं दिख रहा, क्योंकि अब यूपी में सपा शासनकाल जैसी अराजकता नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में माफियाओं का बोलबाला था और कानून-व्यवस्था उनके सामने बेबस नजर आती थी।

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अखिलेश को घेरते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि सपा शासन में पुलिस अधिकारियों को कार के बोनट पर बांधकर घसीटा जाता था। जेल में बंद कुख्यात अपराधी डीजीपी के साथ बैठकर चाय पीते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में सरकार गुंडों के आगे नतमस्तक थी। इसके उलट आज अपराधियों के पास प्रदेश छोड़कर भागने या जेल की सलाखों के पीछे रहने का ही विकल्प है।

अराजकता से विकास की राह पर बढ़ा यूपी

दयाशंकर सिंह ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब यह रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछा है और सड़कों का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि यूपी आज देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाले राज्यों में शामिल है और दुनिया भी उसके विकास मॉडल की सराहना कर रही है। उनके मुताबिक, सपा के एजेंडे में विकास कभी प्राथमिकता नहीं रहा, इसलिए अखिलेश यादव को प्रदेश में आया बदलाव दिखाई नहीं देता।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story