यूपी में PDA पर सियासी संग्राम! धर्मपाल सिंह ने अखिलेश पर कसा तंज, दानिश आजाद ने बताया दलित विरोधी

Lucknow News: यूपी के मंत्रियों धर्मपाल सिंह और दानिश आजाद अंसारी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। PDA के बहाने सपा शासन, कानून व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था को लेकर हमला बोला।

Newstrack Network
Published on: 22 Nov 2026 4:32 PM IST
यूपी में PDA पर सियासी संग्राम! धर्मपाल सिंह ने अखिलेश पर कसा तंज, दानिश आजाद ने बताया दलित विरोधी
X

अखिलेश यादव पर मंत्री धर्मपाल सिंह और दानिश आजाद अंसारी का हमला

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश के थानों पर सपाई गुंडों का कब्जा था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। वहीं, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा केवल परिवार और पैसे वालों की पार्टी है। अखिलेश का पीडीए केवल धोखा है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनता अखिलेश राज की अराजकता भूली नहीं है। PDA पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बार-बार इसका अर्थ बदलते रहते हैं। जबकि असलियत में अखिलेश के पीडीए का मतलब- 'पीटेंगे, डकैती डालेंगे और अपहरण करेंगे' है।

'सपा शासन में नकल माफियाओं का था सिंडिकेट'

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई थी। परीक्षाओं में नकल माफियाओं का दबदबा था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने नकल माफियाओं के इस सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने का काम किया है। अब प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का माहौल है।

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा का मूल चरित्र हमेशा से दलित विरोधी रहा है। जब अखिलेश यादव सत्ता में थे तब उनके गुंडे खुलेआम दलितों की बस्तियां जलाते थे। उनकी जमीनों पर कब्जा करते थे। उन्होंने कहा कि आज यूपी में कानून का राज है। तीसरी बार जनता एनडीए की सरकार बनाएगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story