लखनऊ में लोकनृत्य और ढोल-नगाड़ों की गूंज, आज से सजेगा राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव

Lucknow News: लखनऊ में राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव की शुरुआत, शोभायात्रा में दिखी लोकसंस्कृति की झलक, 70 से अधिक स्टॉल और विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी खास।

Ashutosh Tripathi
Published on: 23 Nov 2026 6:03 PM IST
लखनऊ में लोकनृत्य और ढोल-नगाड़ों की गूंज, आज से सजेगा राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव
X

Lucknow News: लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लखनऊ को जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं का रंग देखने को मिला। राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव के तहत दोपहर तीन बजे निकली शोभायात्रा में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और वाद्ययंत्रों के जरिए सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की।


ढोल-नगाड़ों की गूंज और पारंपरिक नृत्यों के बीच निकली शोभायात्रा ने लोगों को आकर्षित किया। 70 से अधिक स्टॉल पर हस्तशिल्प और देशी व्यंजनों की बहार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यहां हस्तशिल्प और कला मेले का भी आयोजन होगा। इसमें 70 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न राज्यों के पारंपरिक हस्तशिल्प और कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। वहीं, 'जेवनार एवं देशी स्वाद' नाम से लगने वाले व्यंजन मेले में लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक पकवानों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। जनजातीय साहित्य, लोककला और बोलियों को बढ़ावा देने के लिए पोथी घर सहित विभिन्न प्रकाशन संस्थानों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।


भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर होगा नाटक का मंचन उत्सव में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित 'धरती आबा' नाटक का मंचन किया जाएगा। इसके साथ ही जनजातीय समाज के उत्थान, विकास और उनकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर संगोष्ठियां भी आयोजित होंगी। 25 और 26 नवंबर को विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहेंगी।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story