लखनऊ विश्वविद्यालय में ज्ञानू की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई, छात्र नेताओं ने किया याद

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह 'ज्ञानू' की 35वीं पुण्यतिथि पर पूर्व छात्र नेताओं, जनप्रतिनिधियों और छात्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Newstrack Network
Published on: 22 Nov 2026 5:16 PM IST
लखनऊ विश्वविद्यालय में ज्ञानू की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई, छात्र नेताओं ने किया याद
X

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह 'ज्ञानू' की 35वीं पुण्यतिथि पर रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रसंघ प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्रनेताओं, वर्तमान छात्र नेताओं, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने ज्ञानू जी के व्यक्तित्व, संघर्ष और छात्रहितों के प्रति उनके समर्पण को याद किया।


कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, छात्रनेता, विधायक, मंत्री और बड़ी संख्या में छात्रावासों के अंतःवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अनिल सिंह 'बीरू' ने किया, जबकि संचालन वरिष्ठ छात्रनेता अंशू अवस्थी ने किया।

1990 में छात्रसंघ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे ज्ञानू

स्वर्गीय ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह 'ज्ञानू' लखनऊ विश्वविद्यालय के हबीबुल्लाह छात्रावास के अंतःवासी रहे थे। वह वर्ष 1990 में विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनका जीवन छात्रहितों के लिए समर्पित रहा। छात्रहितों के लिए संघर्ष करते हुए उन्होंने अपना बलिदान दिया। उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके संघर्षों और योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

चचा अमीर हैदर ने साझा किए छात्र राजनीति के संस्मरण

कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रमोद तिवारी और बजरंगी सिंह 'बज्जू' सहित कई पूर्व छात्रनेता मौजूद रहे। शिया डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष चचा अमीर हैदर ने छात्र राजनीति से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि वह छात्रहितों के लिए सदैव युवा बनकर संघर्ष करना चाहते हैं। छात्र जीवन की तरह आज भी उनके मन में छात्रों के हितों के लिए कुछ करने की लालसा बनी हुई है।

इस अवसर पर केकेसी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह चौहान, प्रदीप सिंह बब्बू, अमरपाल सिंह, केकेबी के पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव, संजय शुक्ला, वेदांत कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष रोहित आनंद, पूर्व जूनियर लाइब्रेरियन राजेश विद्यार्थी, शिया कॉलेज के पूर्व महामंत्री उदय प्रताप सिंह और केकेबी के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखे।

सैकड़ों की संख्या में छात्र और गणमान्य लोग हुए शामिल

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लूटा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला, बीके सिंह 'बिरजू', राजेंद्र विक्रम सिंह 'बच्चू दादा', उपेंद्र सिंह, प्रो. वाईपी सिंह, योगेंद्र सिंह, आदित्य विक्रम सिंह, पूर्व छात्रनेता रमेश सिंह, ओंकार सिंह, एडवोकेट अनीता अग्रवाल, प्रो. अविनाश कुमार सिंह समेत कई पूर्व छात्रनेता, शिक्षाविद, पत्रकार, अधिवक्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र और विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में छात्रसंघ समन्वयक प्रो. महेंद्र अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद 70 के दशक के पूर्व छात्रनेता और बाराबंकी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव तथा हबीबुल्लाह छात्रावास के अंतःवासी राजेश प्रताप सिंह के पिता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story