2027 के डर से घबराई सपा! मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Lucknow News: मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा हर चुनाव में हार के बाद ईवीएम और चुनाव आयोग को दोष देती है। 2027 में जनता सपा को नकार देगी।

Newstrack Network
Published on: 7 Nov 2026 9:05 PM IST
2027 के डर से घबराई सपा! मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
X

अखिलेश यादव पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी का हमला

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद सपा और कांग्रेस ईवीएम, प्रशासन और चुनाव आयोग को दोषी ठहराते हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाना अखिलेश यादव की फितरत है।

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी पड़ती है। लेकिन अखिलेश यादव को इससे कुछ लेना-देना नहीं है। वे केवल एसी में बैठकर एआई वाली राजनीति करते हैं। जनता इनकी मंशा को समझ चुकी है और 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से सपा को उखाड़ फेंकेगी।

‘अखिलेश के नेतृत्व में सपा लगातार चुनाव हार रही’

दानिश अंसारी ने कहा कि 2027 के चुनाव में अपनी हार देखकर सपा घबरा गई है। इसी वजह से अखिलेश यादव अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में सपा लगातार चुनावी पराजय का रिकॉर्ड बना रही है। 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनाव में जनता इन्हें सबक सीखा चुकी है। अब 2027 में जनता सपा का सफाया करेगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story