लखनऊ में NSUI का अनोखा विरोध: ज्ञानेश कुमार को बताया 'आज का रावण', फूंका पुतला

Lucknow News: लखनऊ में NSUI ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने 35 करोड़ वोट चोरी का आरोप लगाकर इस्तीफे की मांग की।

Ashutosh Tripathi
Published on: 20 Oct 2026 3:32 PM IST
लखनऊ में NSUI का अनोखा विरोध: ज्ञानेश कुमार को बताया आज का रावण, फूंका पुतला
X

NSUI ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला (इमेज क्रेडिट-आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: ​लखनऊ में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त की तस्वीर लगाकर प्रतीकात्मक रूप से रावण दहन किया। पुतले पर मुख्य चुनाव आयुक्त की तस्वीर के साथ 'आज का रावण ज्ञानेश कुमार' लिखा गया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार, भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया।

(वीडियो क्रेडिट-आशुतोष त्रिपाठी)

​विपक्ष को दबा रहे, ज्ञानेश कुमार में दिखती है रावण की छवि

​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे NSUI के राष्ट्रीय सचिव आशुतोष मिश्रा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त का अहंकार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जब भी चुनाव प्रक्रिया और निष्पक्षता को लेकर सवाल पूछते हैं, तो चुनाव आयोग की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया जाता। मिश्रा ने कहा, विजयादशमी अहंकार पर सत्य की विजय का पर्व है। आज ज्ञानेश कुमार विपक्ष की आवाज दबाने और उसे लगातार नजरअंदाज करने का काम कर रहे हैं। उनके इस रवैये में प्रतीकात्मक रूप से रावण का अहंकार दिखता है, इसलिए आज उनके इस अहंकार रूपी पुतले का दहन किया गया है।

​35 करोड़ वोट चोरी का लगाया आरोप, इस्तीफे की मांग

​NSUI नेता अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त देश के करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों पर कुठाराघात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पूरी तरह भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्ता दिलाने के लिए 35 करोड़ से अधिक वोटों की हेराफेरी कर लोकतंत्र की हत्या की गई है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि निष्पक्ष चुनाव और लोकतंत्र की रक्षा के लिए वे पीछे नहीं हटेंगे और इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ा जाएगा।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story