'21वीं सदी के जिन्ना हैं ओवैसी', बीजेपी सांसद प्रकाश पाल का तीखा हमला, चंद्रशेखर पर भी साधा निशाना

Lucknow News: बीजेपी सांसद प्रकाश पाल ने ओवैसी और चंद्रशेखर पर कट्टरता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने ओवैसी को 21वीं सदी का जिन्ना बताते हुए कई सवाल उठाए।

Newstrack Network
Published on: 26 Nov 2026 8:26 PM IST
21वीं सदी के जिन्ना हैं ओवैसी, बीजेपी सांसद प्रकाश पाल का तीखा हमला, चंद्रशेखर पर भी साधा निशाना
X

फोटो-सोशल मीडिया

Lucknow News: भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ओवैसी हमेशा से बाबर, अकबर और औरंगजेब जैसे मुगल आक्रांताओं के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने ओवैसी को 21वीं सदी का जिन्ना बताते हुए कहा कि उनका मकसद केवल सांप्रदायिकता फैलाना और देश-प्रदेश को दंगे की आग में झोंकना है।

’भारत के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ना चाहते हैं चंद्रशेखर-ओवैसी’

प्रकाश पाल ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी को कब से संविधान की चिंता होने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी और चंद्रशेखर जैसे नेता समाज में केवल कट्टरता फैलाकर भारत के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत विरोधी विदेशी शक्तियां लंबे समय से इंडी गठबंधन को अपने एजेंट के रूप में इस्तेमाल कर रही थीं। लेकिन जब वह प्रयोग ढीला और कमजोर पड़ने लगा है तो विदेशी ताकतें राहुल गांधी और अखिलेश यादव को दरकिनार कर ओवैसी और चंद्रशेखर जैसे कट्टर चेहरों को आगे बढ़ा रही हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि इन विपक्षी दलों के जरिए उत्तर प्रदेश में लव जिहाद, लैंड जिहाद और अन्य जिहादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जमीन तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता इन विपक्षी दलों की साजिश को अच्छे से समझ रही है और इस बार चुनाव में इन लोगों को अच्छे से सबक सिखाएगी।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story