स्वच्छता में चमका नवाबों का शहर: स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर

Lucknow News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में नगर निगम को सम्मानित किया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 11 Nov 2026 6:18 PM IST
स्वच्छता में चमका नवाबों का शहर: स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर
X

Lucknow News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्तर प्रदेश की लखनऊ ने राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बनने का गौरव प्राप्त किया है। लखनऊ नगर निगम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से राष्ट्रीय पटल पर शहर की प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लखनऊ नगर निगम को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने मंच पर यह सम्मान ग्रहण किया।

​शीर्ष नेतृत्व और प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

इस गौरवपूर्ण क्षण के दौरान नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरुप्रसाद, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​नगर निगम की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि कचरा प्रबंधन, सुंदरीकरण और स्वच्छता की दिशा में किए गए नवाचार अब धरातल पर रंग ला रहे हैं। इस सफलता से न केवल राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ की पहचान और मजबूत हुई है, बल्कि प्रदेश के अन्य नगर निकायों के लिए भी यह एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story