सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर: ‘अयोध्या जीते अवधेश, काशी जीते लालबिहारी... BJP पर साधा निशाना

Lucknow News: लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर से BJP पर निशाना साधा गया है। अयोध्या में अवधेश प्रसाद और काशी में सपा की जीत का जिक्र कर 2027 का सियासी संदेश दिया गया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 29 Oct 2026 3:56 PM IST
सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर: ‘अयोध्या जीते अवधेश, काशी जीते लालबिहारी... BJP पर साधा निशाना
X

सपा दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर से BJP पर निशाना (फोटो-आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) मुख्यालय के बाहर लगा एक नया सियासी पोस्टर इस वक्त राजनीतिक गलियारों में भारी चर्चा का विषय बना हुआ है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को केंद्र में रखकर लगाए गए इस होर्डिंग के जरिए भारतीय जनता पार्टी पर अयोध्या और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के चुनावी नतीजों को लेकर सीधा तंज कसा गया है।

काशी और अयोध्या के बहाने भाजपा की घेराबंदी

​इस होर्डिंग के जरिए सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सबसे मजबूत सियासी किलों में सेंधमारी का दावा ठोका है। लोकसभा चुनाव में अयोध्या से अवधेश प्रसाद की जीत का जिक्र करने के साथ-साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के स्नातक और शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशियों आशुतोष सिन्हा और लालबिहारी यादव की दोहरी जीत को प्रमुखता से उभारा गया है। पोस्टर के जरिए संदेश देने की कोशिश की गई है कि अयोध्या के बाद अब काशी में भी भाजपा को शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जिससे पार्टी की साख पर असर पड़ा है।

​जयसिंह प्रताप यादव ने लगाया पोस्टर

​इस चर्चित पोस्टर को अमेठी से समाजवादी पार्टी नेता जयसिंह प्रताप यादव ने लगवाया है। पोस्टर सामने आने के बाद से ही सपा दफ्तर पर जुटने वाले कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं विरोधी खेमे में भी इसके सियासी संदेशों की चर्चा तेज हो गई है।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story