Lucknow News: हिंदू लड़कियों के अपहरण और धर्मांतरण पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने उठाए सवाल

Lucknow News: विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने हिंदू लड़कियों के कथित अपहरण, खरीद-फरोख्त और धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

Ashutosh Tripathi
Published on: 21 May 2026 1:53 PM IST
Vishwa Hindu Raksha Parishad
X

Vishwa Hindu Raksha Parishad

Lucknow News: विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने हिंदू लड़कियों के कथित अपहरण, खरीद-फरोख्त और धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर गंभीर चिंता जताई है। बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

गोपाल राय ने आरोप लगाया कि कई मामलों में हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिषद के पास ऐसे कई मामलों की जानकारी पहुंची है, जिनमें पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने एक युवती का उदाहरण देते हुए दावा किया कि उसे पहले शादी के नाम पर फंसाया गया और बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।


प्रेस वार्ता के दौरान गोपाल राय ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत दर्ज होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने सरकार से हिंदू बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कथित धर्मांतरण नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रखने की मांग भी की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो परिषद सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस दौरान परिषद की ओर से प्रियंका ठाकुर को महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की भी घोषणा की गई। प्रियंका ठाकुर ने कहा कि वह महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण के लिए देशभर में अभियान चलाएंगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story