Deshaj utsav 2024 : देशज में महाराष्ट्र के नंदेश उमप ने मराठी गीतों से सजाई शाम

Deshaj utsav 2024 : सोनचिरैया फाउंडेशन द्वारा गोमतीनगर के लोहिया पार्क में आयोजित लोकसंस्कृति को समर्पित उत्सव देशज की अंतिम शाम को सजाने महाराष्ट्र के लोककलाकार नंदेश उमप उपस्थित रहे।

Ashutosh Tripathi
Published on: 24 Nov 2024 8:36 AM IST
Deshaj utsav 2024 : देशज में महाराष्ट्र के नंदेश उमप ने मराठी गीतों से सजाई शाम
X

Deshaj utsav 2024  (ashutosh tripathi) 

Deshaj utsav 2024 : शनिवार की सुबह महाराष्ट्र में जहां चुनावी हलचल लेकर आई तो वहीं दूसरी ओर अवध की शाम भी मराठी रंग का चोला ओढ़े आई। सोनचिरैया फाउंडेशन द्वारा गोमतीनगर के लोहिया पार्क में आयोजित लोकसंस्कृति को समर्पित उत्सव देशज की अंतिम शाम को सजाने महाराष्ट्र के लोककलाकार नंदेश उमप उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी और संस्कृति और पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम उपस्थित रहे। प्रस्तुति की शुरुआत प्रयागराज आकाशवाणी के कलाकारों द्वारा लोक गायिका संगीता के प्रतिनिधित्व में 18 महिलाओं के गायन से हुआ। इन महिलाओं ने प्रयागराज में कुम्भ के लिए आमंत्रण देते हुए पहला गीत अवधी भाषा में 'हम माघ महिनवा में गंगा नहाइब' प्रस्तुत किया।

Deshaj utsav 2024

इसके बाद महिलाओं ने भोजपुरी लोकगीत 'प्रयागराज की पावन धरती पर लागल भारी भीड़,चलो सब गंगा जमुना तीर' महाकुम्भ और प्रयाग के महत्त्व को बताया। इस प्रस्तुति के अंत में लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने भी सुर से सुर मिलाते हुए सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया।

Deshaj utsav 2024

बुंदेलखंड के युद्धकला को प्रदर्शित करने वाले लोकनृत्य पाइडंडा की प्रस्तुति रमेश पाल के निर्देशन में 51 बच्चों ने दी। दिवाली के समय प्रस्तुत किये जाने वाले इस नृत्य में मार्शल आर्ट और कुश्ती का अनोखा संगम देखने को मिला।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story