Lucknow: वर्दी को 40 साल देने वाले दारोगा अनिरुद्ध सिंह को साथियों ने कंधों पर उठाकर दी विदाई

Lucknow: वजीरगंज थाने में 40 वर्षों की सेवा के बाद दारोगा अनिरुद्ध सिंह को भावुक विदाई दी गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंधों और गोद में उठाकर सम्मान दिया और उनकी ईमानदारी व समर्पण को याद किया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 30 July 2026 5:38 PM IST
Lucknow News
X

Lucknow News

Lucknow: चार दशक... यानी पूरे 40 साल तक वर्दी पहनकर कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले दारोगा अनिरुद्ध सिंह की विदाई वजीरगंज थाने में सिर्फ एक औपचारिक समारोह नहीं थी, बल्कि भावनाओं से भरा ऐसा पल था जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

रिटायरमेंट के अवसर पर वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने अपने साथी को ऐसा सम्मान दिया, जिसे शायद अनिरुद्ध सिंह जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे। थाने के सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अपने कंधों और गोद में उठाकर पूरे सम्मान के साथ विदाई दी। यह दृश्य बता रहा था कि असली कमाई वेतन नहीं, बल्कि अपने साथियों का प्यार, विश्वास और सम्मान होता है।

40 वर्षों की सेवा में अनिरुद्ध सिंह ने न जाने कितनी चुनौतियों का सामना किया, कितनी रातें ड्यूटी में गुजारीं और जनता की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी इसी निष्ठा और सादगी ने उन्हें साथियों के दिलों में एक खास जगह दिलाई।

विदाई के इस भावुक पल ने यह संदेश भी दिया कि जब कोई व्यक्ति ईमानदारी, समर्पण और इंसानियत के साथ अपना कर्तव्य निभाता है, तो उसकी विदाई सिर्फ एक कर्मचारी की नहीं, बल्कि परिवार के एक प्रिय सदस्य की तरह होती है। ऐसा सम्मान हर उस कर्मयोगी को मिले, जिसने अपनी पूरी जिंदगी अपने कर्तव्य के नाम कर दी।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story