TRENDING TAGS :
“जन-जन के विश्वास की जीत”, सीएम योगी ने ऐतिहासिक चुनाव परिणामों पर पीएम नरेंद्र मोदी को दिया श्रेय
BJP Victory: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। जानिए कैसे बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत को उन्होंने जन-जन के विश्वास की जीत बताया।
BJP Victory: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आए विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि देशवासियों का प्रधानमंत्री की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर अटूट विश्वास ही इन ऐतिहासिक नतीजों के रूप में सामने आया है।
“नए भारत-विकसित भारत में जनता की गहरी आस्था”
सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि यह जनादेश केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि “नए भारत-विकसित भारत” के संकल्प में जनता की गहरी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है, जिसका असर अब राज्यों के चुनावों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार सरकार बनना इस विश्वास का सबसे बड़ा प्रमाण है। योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, यह जीत बताती है कि देश की जनता सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व एवं लोक-कल्याणकारी नीतियों पर देश वासियों का अटूट विश्वास है, जो आज विधान सभा चुनाव के ऐतिहासिक परिणामों के रूप में पुनः परिलक्षित हुआ है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 4, 2026
पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में लगातार तीसरी बार और पुडुचेरी में दूसरी बार…
दी जीत कि बधाई
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनसेवा की भावना ही इस सफलता की असली ताकत है।
अपने संदेश के अंत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता-जनार्दन ने जिस विश्वास और समर्थन के साथ भाजपा को आशीर्वाद दिया है, वह आने वाले समय में देश को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


