नौकरी मांगने वाले नहीं, अब रोजगार देने वाले बन रहे यूपी के युवा! योगी ने बताई नई पहचान

UP Youth Employment: CM योगी आदित्यनाथ ने यूपी के युवाओं की प्रतिभा, स्टार्टअप और रोजगार सृजन का जिक्र किया। जानिए 2017 से पहले के हालात और डबल इंजन सरकार के प्रयासों पर उन्होंने क्या कहा।

Newstrack Network
Published on: 27 Oct 2026 11:08 AM IST
Yogi Adityanath
X

Yogi Adityanath

UP Youth Employment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति की प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति का जिक्र करते हुए रोजगार सृजन में युवाओं की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित किया।

नवाचार और उद्यमिता में आगे बढ़ रही युवाशक्ति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि नवाचार की नई सोच, उद्यमिता का साहस और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति की पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि युवाओं के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए वह मंगलवार को लखनऊ में आयोजित 'टीओआई यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स 2026' में सहभागिता करेंगे।

2017 से पहले युवाओं को अवसरों के अभाव में करना पड़ता था पलायन

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों के अभाव में पलायन करना पड़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय था। प्रतिभा होने के बावजूद उन्हें आगे बढ़ने के लिए अपेक्षित अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।

डबल इंजन सरकार ने बदली कार्य संस्कृति: योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य संस्कृति को बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सृजित किए हैं।

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति केवल रोजगार की आकांक्षी नहीं है, बल्कि रोजगार सृजन में भी अपनी नई पहचान बना रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, प्रदेश के युवा 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story