TRENDING TAGS :
Lucknow: योगी सरकार की मातृभूमि योजना से उन्नाव में खुला कला प्रशिक्षण केंद्र, दिव्यांग कलाकार शीला शर्मा बनीं प्रेरणा
Lucknow News: इस केंद्र का लोकार्पण पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, यूपी ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह और मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत ने किया।
Yogi government Matrubhumi Yojana (PHOTO: Newstrack)
Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मातृभूमि योजना अब गांवों में विकास और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर गढ़ रही है। इसी कड़ी में उन्नाव जनपद की ग्राम पंचायत कमालपुर में अत्याधुनिक कला प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र का लोकार्पण पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, यूपी ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह और मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत ने किया।
आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
यह केंद्र ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और बच्चों को कला और कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। यहां चित्रकला, हस्तशिल्प, सिलाई, वस्त्र डिजाइनिंग, संगीत और नृत्य जैसी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क कला सामग्री और प्रोत्साहन भत्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पहल की सबसे खास बात यह है कि केंद्र की प्रेरणा बनीं दिव्यांग फुट पेंटर शीला शर्मा, जिनके दोनों हाथ नहीं हैं, लेकिन वे अपने पैरों से अद्भुत चित्रकारी करती हैं। शीला शर्मा ने केंद्र निर्माण में 60 प्रतिशत आर्थिक सहयोग भी दिया है, जबकि शेष 40 प्रतिशत राशि पंचायती राज विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई।
शीला शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही मंच और अवसर की होती है।
CM योगी ने जताया आभार
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पंचायती राज विभाग का आभार जताते हुए कहा कि मातृभूमि योजना ने उनके वर्षों पुराने सपने को साकार किया है। कार्यक्रम में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की पंचायतों का तेजी से विकास हो रहा है। मातृभूमि योजना जनभागीदारी के माध्यम से गांवों का भविष्य बदलने का अभियान बन चुकी है।


