लखनऊ में योगी सेना का विवादित पोस्टर, उमर खालिद समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को बताया ‘कलयुगी रावण’

Lucknow: लखनऊ के 1090 चौराहे पर योगी सेना ने विवादित पोस्टर लगाया। इसमें उमर खालिद समेत कई छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को ‘कलयुगी रावण’ बताया गया।

Ashutosh Tripathi
Published on: 19 Oct 2026 9:50 PM IST
लखनऊ में योगी सेना का विवादित पोस्टर, उमर खालिद समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को बताया ‘कलयुगी रावण’
X

लखनऊ के 1090 चौराहे पर योगी सेना के विवादित पोस्टर से छिड़ी बहस (इमेज क्रेडिट-आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow: ​लखनऊ के प्रमुख 1090 चौराहे पर योगी सेना (भारत) संगठन द्वारा लगाया गया एक विवादित पोस्टर चर्चा और बहस का विषय बन गया है। इस पोस्टर में आइसा (AISA) और सीजेपी (CJP) से जुड़े कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की तस्वीरें लगाकर उन्हें ‘कलयुगी रावण’ के रूप में दर्शाया गया है।

(वीडियो क्रेडिट-आशुतोष त्रिपाठी)

​यह पोस्टर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहित मिश्रा के नेतृत्व में लगाया गया है। पोस्टर में उमर खालिद, अभिजीत दीपके और नेहा बोरा समेत कई चर्चित चेहरे शामिल हैं।

​योगी सेना (भारत) का कहना है कि यह विरोध दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में दिए गए कथित बयानों के खिलाफ दर्ज कराया गया है। संगठन ने आरोप लगाया है कि वहां देश को 'बांग्लादेश जैसे हालात' में धकेलने से संबंधित आपत्तिजनक बातें कही गईं, जो देश की अस्मिता, सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ हैं। संगठन ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि देश और सनातन परंपरा के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ashutosh Tripathi
ABOUT THE AUTHOR

Ashutosh Tripathi

Chief Photojournalist Mail ID - tripathiashutosh88@gmail.comtripathiashutosh88@gmail.com

आशुतोष त्रिपाठी जन्म 17 अप्रैल 1988 एक भारतीय फोटोग्राफर और फोटो जर्नलिस्ट हैं। पत्रकारिता जीवन की शुरुआत बतौर रिपोर्टर वॉइस ऑफ़ मूवमेंट में हुई, इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। आशुतोष त्रिपाठी ने 2007 में एमिटी विश्वविद्यालय से मास्टर इन जर्नलिस्म एंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया। 2010 में वौइस् ऑफ मूवमेंट अखबार में बतौर रिपोर्टर तीन साल काम किया। इसके बाद 2013 में नव भारत टाइम्स में एक युवा फोटो जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत थे। 2014 में एक फोटोग्राफर बने और एक साल बाद दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश में सीनियर फोटोजर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत रहे। 2016 से लगातार newstrack.com में चीफ फोटोजर्नलिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 2015 में एक इनके द्वारा की गयी एक बुजुर्ग टाइपिस्ट की स्टोरी ने पूरी दुनिया ख्याति प्राप्त की। 2016 में इन्हें पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नारद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था । 2017 में फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फोटोग्राफी कम्पटीशन में इन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया । 2019 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कुंभ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इन्होंने तृतीय पुरुस्कार मिला था ।।

Next Story