Maharajganj News: नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर POCSO एक्ट में कार्रवाई

Maharajganj News: महराजगंज में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Upendra Kumar
Published on: 6 Aug 2026 1:53 PM IST
Maharajganj News
X

Maharajganj News(Photo-Social Media)

Maharajganj News: थाना घुघली पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, थाना घुघली में 21 जुलाई 2026 को मुकदमा अपराध संख्या 165/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाया और अपने साथ ले गया।

मामला दर्ज होने के बाद थाना घुघली पुलिस लगातार पीड़िता और आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर 5 अगस्त 2026 को पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के साथ बरामद कर लिया तथा आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 65(1) और 87 बीएनएस के साथ पोक्सो एक्ट की धारा 5(एल)/6 की बढ़ोतरी की। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के प्रति पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Upendra Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Upendra Kumar

upendrakumar@newstracksite.hocalwire.com
Next Story