TRENDING TAGS :
महराजगंज : त्योहारों से पूर्व पुलिस प्रशासन का सघन बैंक व वाहन चेकिंग अभियान, आमजन को दी गई जागरूकता
Mahrajganj News: त्योहारों से पहले महराजगंज पुलिस का बैंक और वाहन चेकिंग अभियान
Maharajganj Police Checking
Mahrajganj News : पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में जनपद महराजगंज के सभी थाना क्षेत्रों में आगामी त्योहारों को देखते हुए व्यापक बैंक चेकिंग और संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, बैंकों और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना तथा आम जनता को धोखाधड़ी, जालसाजी और साइबर ठगी से बचाना रहा।
इस दौरान जिलेभर में पुलिस टीमें सक्रिय रहीं। बैंकों, एटीएम और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गहन जांच की गई। बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और फायर सेफ्टी उपकरणों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया। साथ ही सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की तथा बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना लाइसेंस और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता को साइबर ठगी, फर्जी कॉल्स और जालसाजी से बचने के उपाय भी बताए। लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें। बैंक ग्राहकों को सुरक्षित लेनदेन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अलावा बैंक और एटीएम में तैनात सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर लगातार नजर रखने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया।त्योहारों से पहले पुलिस प्रशासन का यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के साथ ही आमजन में भरोसा जगाने वाला साबित हुआ।


