Maharajganj News: महराजगंज में रक्षाबंधन से पहले परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर 10 टूरिस्ट बसों का चालान, 1 बस सीज

Maharajganj News: अवैध परिवहन पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने शुक्रवार को भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर विशेष अभियान चलाया।

Upendra Kumar
Published on: 8 Aug 2025 2:00 PM IST
Maharajganj News: महराजगंज में रक्षाबंधन से पहले परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर 10 टूरिस्ट बसों का चालान, 1 बस सीज
X

Maharajganj transport action

Maharajganj News: रक्षाबंधन पर्व से पहले अवैध परिवहन पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने शुक्रवार को भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान डग्गामार और अवैध रूप से संचालित हो रही टूरिस्ट बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 टूरिस्ट बसों का चालान किया गया, जबकि एक मुंबई जाने वाली बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

अभियान सोनौली रोडवेज बस स्टैंड से एक किलोमीटर की परिधि में चलाया गया। यहाँ लंबे समय से कुछ बस संचालक अवैध रूप से पर्यटकों और यात्रियों को जबरन बैठाकर, सस्ते किराए का लालच देकर सवारी उठा रहे थे। इससे न केवल यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी, बल्कि परिवहन विभाग और रोडवेज को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान भी हो रहा था।

परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार प्रेमी और आरटीओ विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से यह अभियान चलाया। विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा पर कई टूरिस्ट बसें अवैध रूप से सवारियां उठा रही हैं। जांच में पाया गया कि ये वाहन निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध परमिट के संचालित हो रहे थे।अधिकारियों के अनुसार, नेपाल से भारत आने वाले यात्रियों को बस संचालक कम किराए का लालच देकर अपने वाहनों में बैठा लेते थे।

इससे रोडवेज बसों की सवारियां प्रभावित होती थीं और सरकारी राजस्व में भारी कमी आती थी।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी वाहन संचालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ चालान, वाहन सीज और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से अवैध रूप से बसें चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है और यात्री परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Upendra Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Upendra Kumar

upendrakumar@newstracksite.hocalwire.com
Next Story