Maharajganj News: नेपाल में हिंसा के बाद सोनौली बॉर्डर पर अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Maharajganj News: नेपाल में विरोध प्रदर्शन और कर्फ्यू के बीच सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई, सभी आवागमन की सघन जांच की जा रही है।

Upendra Kumar
Published on: 8 Sept 2025 7:20 PM IST
Maharajganj News: नेपाल में हिंसा के बाद सोनौली बॉर्डर पर अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
X

Maharajganj News

Maharajganj News: पड़ोसी देश नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बंद किए जाने के बाद भड़के प्रदर्शन ने वहां की कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाल प्रशासन ने रूपंदेही जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर सहित सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण बड़ी संख्या में लोग भारत की ओर रुख कर सकते हैं। इसे देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बॉर्डर पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन तलाशी ली जा रही है। केवल वैध पहचान पत्र व दस्तावेजों की पुष्टि होने के बाद ही लोगों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी, पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार गश्त कर रही हैं। आने-जाने वाले वाहनों की भी गहनता से जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति को तुरंत चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

नेपाल के रूपंदेही जिले में लगाए गए कर्फ्यू के बाद से बॉर्डर पर आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में काफी धीमी हो गई है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे बिना वजह सीमा क्षेत्र में भीड़ न लगाएं और सतर्क रहें।भारत-नेपाल की खुली सीमा दोनों देशों के बीच आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों का केंद्र रही है, लेकिन नेपाल में बिगड़ते हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और कहा गया है कि सीमा की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story