Mahoba में पत्रकारों की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा

Mahoba News: हरियाणा में तीन पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में संगठनों ने उठाई आवाज, निष्पक्ष जांच, उचित कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा की मांग की।

Imran Khan
Published on: 12 Oct 2026 7:47 PM IST
Demonstration against detention of journalists in Mahoba, hands over memorandum to President
X

Mahoba में पत्रकारों की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा (Photo- Newstrack)

Mahoba News: महोबा में पत्रकारों की हिरासत के विरोध में विभिन्न पत्रकार संगठनों ने प्रदर्शन किया। संयुक्त मीडिया क्लब, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन और प्रेस क्लब ऑफ यूपी के नेतृत्व में पत्रकारों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और हरियाणा में हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल, संपादक सौरभ उपाध्याय और महिला पत्रकार सुदेश नैनमोर को हिरासत में लिए जाने पर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों ने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर निष्पक्ष जांच, न्यायोचित कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

पत्रकार संगठनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

ज्ञापन संयुक्त मीडिया क्लब के जिलाध्यक्ष भगवानदीन यादव, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया और प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान बुंदेलखंड के वरिष्ठ टीवी पत्रकार इरफान पठान भी मौजूद रहे। पत्रकारों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने, हिरासत के कारणों और लगाए गए आरोपों की जानकारी स्पष्ट रूप से सामने रखने तथा कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की।

इसके साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पत्रकार संरक्षण कानून लागू करने की दिशा में पहल करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन में शामिल पत्रकारों ने संबंधित पत्रकारों को जल्द राहत देने के लिए हरियाणा सरकार से उचित कदम उठाने की अपील की।

पत्रकारिता की स्वतंत्रता और सम्मान का मुद्दा उठाया

इस मौके पर इरफान पठान ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ अनुचित कार्रवाई पत्रकारिता की स्वतंत्रता को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि कलम और कैमरे पर पहरा लगाने के प्रयास बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए वे एकजुट होकर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

इस प्रदर्शन में मनोज ओझा, दीपक बाजपेई, कफील अहमद, शाहनवाज खान, इमरान खान, अजय कुमार मिश्रा, मुकेश यादव, अनीस मंसूरी, शारिक नवाज, राजा सिंह, दीपक बुंदेला, भरत त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, नीरज व्यास, दिलशाद, मुहम्मद सरफराज, आशीष अग्रवाल, मुहम्मद शकील, शान मुहम्मद, अमरेश, वाकर अली, शमशाद, तीरथ सिंह, राजीव तिवारी, गुलाब सिंह, इमरान कुरैशी, मुस्तकीम, पप्पू, अमरचंद राजपूत, हनुमान प्रसाद, पवन रावत, साक्षी वर्मा, अमित कुमार, दिलीप कुमार और रेहान खान सहित आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकार शामिल हुए। सभी ने पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और पत्रकारिता की स्वतंत्रता बनाए रखने की मांग उठाई।


Imran Khan
ABOUT THE AUTHOR

Imran Khan

वरिष्ठ संवाददाता, महोबाkhan.news.journalist@gmail.com
Next Story