Mahoba News: तीन पत्रकारों को मिला जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान, पृथक बुंदेलखंड की मांग उठी

Mahoba News: चरखारी में आयोजित समारोह में आनंद द्विवेदी, संजय मिश्रा और तारा पाटकार सम्मानित हुए। पत्रकारों और साहित्यकारों ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाई।

Newstrack Network
Published on: 11 Oct 2026 10:26 PM IST (Updated on: 11 Oct 2026 10:27 PM IST)
Three journalists meet Jamuna Prasad Bose Memorial Award
X

तीन पत्रकारों को मिला जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान, पृथक बुंदेलखंड की मांग उठी (Photo- Social Media)

Mahoba News: स्वर्गीय गिरजा शंकर स्मृति फाउंडेशन उरई के तत्वावधान में चरखारी के मोती महल में पूर्व मंत्री एवं पत्रकार स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस की स्मृति में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के तीन पत्रकारों आनंद द्विवेदी, संजय मिश्रा और तारा पाटकार को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हमीरपुर, महोबा, बांदा और जालौन से आए पत्रकारों और साहित्यकारों ने बुंदेलखंड के विकास के लिए पृथक राज्य बनाने की मांग पर जोर दिया।

तीन पत्रकारों को मिला सम्मान

समारोह में आनंद द्विवेदी को सर्वश्रेष्ठ पत्रकार, संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ पत्रकार एवं संगठनकर्ता और तारा पाटकार को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिए गए।


पत्रकारिता को लेकर वक्ताओं ने रखी अपनी बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि आज पत्रकारिता अपने उद्देश्य से भटक रही है। सच्ची पत्रकारिता वही है, जो मजदूरों और आम लोगों की आवाज बने। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राकेश अग्रवाल ने स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस के साथ बिताए समय और उनके कार्यों को याद किया। सुमित तिवारी ने बोस को प्रेरणादायक पत्रकार बताया।

संतोष पटेरिया ने पुराने दौर की पत्रकारिता को याद करते हुए कहा कि पहले समाचार अखबार में तीन दिन बाद प्रकाशित होते थे। उन्होंने सम्मान को निरंतर बने रहने वाले समान मान का प्रतीक बताया। सम्मान प्राप्त करने वाले संजय मिश्रा ने कहा कि ईमानदारी से की गई पत्रकारिता भले ही चकाचौंध से दूर रहे, लेकिन वह दूसरों के लिए प्रेरणा बनती है।

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग पर दिया जोर

तारा पाटकार ने कहा कि आजादी के बाद से बुंदेलखंड के साथ अन्याय हुआ है और पृथक राज्य की मांग को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि पत्रकार चाह लें तो बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग को मजबूती मिल सकती है। उन्होंने क्षेत्र की गरीब जनता को न्याय दिलाने और बुंदेलखंड की मांग उठाते रहने का संकल्प दोहराया।

वीडियो संदेश में तथ्यों की शुद्धता पर जोर

अमर उजाला लखनऊ के संपादक विजय त्रिपाठी ने वीडियो संदेश में पत्रकारों से समाचारों में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं करने और उनकी शुद्धता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को उन पीड़ितों की आवाज उठानी चाहिए, जिनकी सुनवाई नहीं होती।

सेवानिवृत्त वरिष्ठ भारतीय रेलवे सेवा अधिकारी अमिताभ खरे ने भी संदेश के माध्यम से आयोजन की सराहना की और पत्रकारिता में जमुना प्रसाद बोस के आदर्शों को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त जिला जज शक्तिकांत, अनिल शर्मा, अशोक त्रिपाठी जीतू, राहुल देव, बलवीर यादव, रामगोपाल, अजय अग्रवाल, सीताराम सोनी, अचल शर्मा, मुजीब आलम, मुसीर अहमद और तनवीर अहमद सहित कई पत्रकार एवं साहित्यकार मौजूद रहे।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story