Mahoba News: महोबा में मंत्री ओपी राजभर का पुतला फूंककर एबीवीपी ने जताया विरोध, जमकर की नारेबाजी

Mahoba News: एबीवीपी ने मंत्री ओपी राजभर के बयान पर विरोध जताते हुए पुतला फूंका

Imran Khan
Published on: 4 Sept 2025 2:54 PM IST
Mahoba News: महोबा में मंत्री ओपी राजभर का पुतला फूंककर एबीवीपी ने जताया विरोध, जमकर की नारेबाजी
X

Mahoba News: आल्हा चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। एबीवीपी कार्यकर्ता मंत्री के उस बयान से आक्रोशित हैं, जिसमें उन्होंने रामस्वरूप विश्वविद्यालय में हुए लाठीचार्ज का समर्थन करते हुए परिषद कार्यकर्ताओं को "गुंडा" कहा था।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित कर प्रशासन को सौंपा। नेताओं ने कहा कि रामस्वरूप विश्वविद्यालय में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया था। इसके साथ ही बाहरी तत्वों द्वारा भी छात्रों पर हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि मंत्री ओपी राजभर का बयान अत्यंत अपमानजनक और अस्वीकार्य है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर पुतला दहन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पुतले को आग के हवाले कर दिया गया।एबीवीपी की मांग है कि इस लाठीचार्ज व हमले में शामिल दोषियों और पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। कार्रवाई किसके आदेश पर हुई, यह भी सार्वजनिक किया जाए। साथ ही रामस्वरूप विश्वविद्यालय में बिना अनुमति और नवीनीकरण के चल रहे विधि पाठ्यक्रम की उच्चस्तरीय जांच कर विश्वविद्यालय को बंद किया जाए।

छात्रों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन अवैध रूप से विलंब शुल्क और अन्य मदों में वसूली कर रहा है। इसके अलावा, दो छात्रों को बिना चेतावनी निष्कासित करना भी अवैधानिक है। विश्वविद्यालय प्रबंधन पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का भी आरोप है, जिस पर हाल ही में तहसीलदार कोर्ट ने ₹27.96 लाख का जुर्माना लगाते हुए कब्जा हटाने का आदेश दिया है।एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आल्हा चौक पर हुए इस प्रदर्शन में छात्रों का आक्रोश स्पष्ट रूप से नजर आया और क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Imran Khan
ABOUT THE AUTHOR

Imran Khan

Next Story