Mahoba News: महोबा के चरखारी में सेवा पखवाड़े के तहत निःशुल्क नेत्र शिविर, 48 मरीजों की जांच

Mahoba News: महोबा के चरखारी में सेवा पखवाड़े के तहत निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 48 मरीजों की आंखों की जांच कर दवाएं और चश्मे वितरित किए गए।

Imran Khan
Published on: 1 Oct 2026 5:07 PM IST
Mahoba News: महोबा के चरखारी में सेवा पखवाड़े के तहत निःशुल्क नेत्र शिविर, 48 मरीजों की जांच
X

Mahoba News

Mahoba News: चरखारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। रामजानकी मार्केट स्थित अजय आई केयर सेंटर में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर और नगर अध्यक्ष अमित पटेरिया ने किया। शिविर में पहुंचे 48 मरीजों की आंखों की जांच की गई और उन्हें दवाएं एवं चश्मे वितरित किए गए। वहीं, मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए जानकीकुंड रेफर किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में महोबा जिले के चरखारी स्थित रामजानकी मार्केट के अजय आई केयर सेंटर में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर और भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पटेरिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि सेवा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब, निर्धन, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन लोगों को राहत मिलती है, जो आर्थिक तंगी के कारण आंखों का उचित इलाज नहीं करा पाते।

शिविर में पहुंचे मरीजों का नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय ने बारीकी से परीक्षण किया। जांच के दौरान कुल 48 महिला और पुरुष मरीजों की आंखों की जांच की गई। परीक्षण के बाद जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाएं और नजर के चश्मे वितरित किए गए। वहीं, जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, उन्हें निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चित्रकूट स्थित जानकीकुंड अस्पताल रेफर किया गया। इस सेवा कार्य में क्षेत्रीय ग्रामीणों और कस्बावासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान करन सिंह राजपूत, युवराज सिंह सेंगर समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार मौजूद रहे।

Imran Khan
ABOUT THE AUTHOR

Imran Khan

वरिष्ठ संवाददाता, महोबाkhan.news.journalist@gmail.com
Next Story