Mahoba News: महोबा में आबकारी टीम से अभद्रता, सरकारी काम में बाधा डालने पर दो नामजद समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mahoba News: महोबा के लौड़ी तिगैला के पास मौरंग चेकिंग के दौरान खनिज विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोपियों ने टीम के चालक से मारपीट कर मौरंग लदा ट्रक लेकर फरार हो गए।

Imran Khan
Published on: 19 Nov 2026 12:42 PM IST (Updated on: 19 Nov 2026 1:52 PM IST)
Mahoba News: महोबा में आबकारी टीम से अभद्रता, सरकारी काम में बाधा डालने पर दो नामजद समेत 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज
X

Mahoba News

Mahoba News: अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर दबिश देने पहुंची आबकारी विभाग की टीम के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तलाशी के दौरान एक महिला और अन्य लोगों ने टीम को रोक दिया तथा मौके पर भीड़ इकट्ठा कर ली। स्थिति बिगड़ने पर आबकारी टीम को वापस लौटना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने उदयभान और सीमा समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महोबा के शहर कोतवाली क्षेत्र के मामना गांव में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में टीम जब गांव में एक संदिग्ध के घर दबिश देने पहुंची, तो वहां मौजूद महिला ने जांच को लेकर सवाल उठाए। आरोप है कि महिला घर से बाहर आकर ऊंची आवाज में टीम के सदस्यों से अभद्रता करने लगी।देखते ही देखते मौके पर करीब 10 से 15 लोग इकट्ठा हो गए। आरोप है कि इन लोगों ने आबकारी टीम के साथ बदसलूकी की और घर की तलाशी लेने से जबरन रोक दिया। सरकारी कार्य में बाधा डालने और भीड़ जुटने के कारण स्थिति ऐसी बन गई कि आबकारी टीम को मजबूरन वहां से वापस लौटना पड़ा। टीम के सदस्यों ने इस दौरान कुछ लोगों का वीडियो भी बनाया।

बताया जाता है कि इससे पहले भी सीमा के पति मुद्दी के खिलाफ जुलाई माह में अवैध शराब बिक्री की शिकायत मिली थी। उस समय आबकारी विभाग की टीम ने 15 देशी शराब के पौवे बरामद किए थे और मामले में कार्रवाई की गई थी।आबकारी टीम के साथ हुई अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आबकारी निरीक्षक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।मामले में सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि चेकिंग के दौरान आबकारी विभाग की टीम का विरोध करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत मिली थी। तहरीर के आधार पर उदयभान और सीमा समेत 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2) और 132 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Imran Khan
ABOUT THE AUTHOR

Imran Khan

वरिष्ठ संवाददाता, महोबाkhan.news.journalist@gmail.com
Next Story