Mainpuri News: सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने प्रशासन से लगाई कार्रवाई की गुहार

Mainpuri News: मैनपुरी में सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने प्रशासन से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की।

Ashraf Ansari
Published on: 25 Aug 2026 12:44 PM IST
Mainpuri News
X

Mainpuri News(Photo-Social Media)

Mainpuri News: मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र के मौजा सजावरपुर में ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। नगला नधा निवासी श्यामवीर पुत्र अजब सिंह ने प्रशासन को शिकायत देकर नवीन परती भूमि को कब्जामुक्त कराने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक गाटा संख्या 88 में 0.080 हेक्टेयर और गाटा संख्या 84 में 0.060 हेक्टेयर नवीन परती भूमि दर्ज है। आरोप है कि गाटा संख्या 84 पर रामसेवक और हरप्रसाद पुत्र छोटे लाल ने ईंट, गिट्टी और मलबा डालकर कब्जा कर रखा है। वहीं इसी गाटे की जमीन को रविंद्र कुमार और कैलाश चंद्र पुत्र बनारसी लाल द्वारा जोतने का भी आरोप लगाया गया है।

श्यामवीर का आरोप है कि गाटा संख्या 88 की नवीन परती भूमि पर भी रविंद्र कुमार और कैलाश चंद्र ने पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने के लिए वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, पहली शिकायत एक जुलाई 2025 को उपजिलाधिकारी घिरोर से की गई थी। इसके बाद 29 अक्टूबर 2025 को जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया गया। आरोप है कि इन शिकायतों के बाद तैयार जांच रिपोर्ट में दोनों गाटों को कब्जामुक्त और खाली बताया गया, जबकि मौके की स्थिति इससे अलग थी।

इसके बाद 18 दिसंबर 2025 को श्यामवीर ने दोबारा जिलाधिकारी को शिकायत दी। इस जांच में गाटा संख्या 88 पर ग्रामीणों द्वारा पक्के मकान बनाए जाने की बात सामने आई। वहीं गाटा संख्या 84 के संबंध में शिकायतकर्ता पर ही धूरा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की बात कही गई। श्यामवीर का आरोप है कि जांच रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होने के बावजूद सरकारी जमीन को अब तक कब्जामुक्त नहीं कराया गया। उन्होंने प्रशासन से दोनों गाटों की दोबारा मौके पर जांच कराने, भूमि को कब्जामुक्त कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story