Mainpuri News: यूपी में भाजपा अंगद का पांव, कोई हिला नहीं सकता: जयवीर सिंह

Mainpuri News: मैनपुरी पहुंचे उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भाजपा की मजबूती को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता।

Ashraf Ansari
Published on: 31 Oct 2026 6:54 PM IST
Mainpuri News: यूपी में भाजपा अंगद का पांव, कोई हिला नहीं सकता: जयवीर सिंह
X

Mainpuri News

Mainpuri News: मैनपुरी में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। विपक्ष मनगढ़ंत बातें करके जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसका कोई असर नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में है और जनता का विश्वास पार्टी के साथ बना हुआ है।शनिवार दोपहर करीब एक बजे पर्यटन मंत्री मैनपुरी के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं।

इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश और देश की राजनीति, विपक्ष के प्रदर्शन, यूसीसी, अपराध और इसरो की उपलब्धियों पर अपनी बात रखी।गृहमंत्री अमित शाह के लखनऊ दौरे के संदेश को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि संदेश बिल्कुल स्पष्ट था। भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत है। यहां सरकारें लोकतांत्रिक तरीके से बनती और बदलती हैं। भारत नेपाल, बांग्लादेश या श्रीलंका जैसा नहीं हो सकता। देश में तख्तापलट या रिजीम चेंज की बातें निराधार हैं।विपक्ष के प्रदर्शनों और महाभियोग संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रकृति भी भाजपा के साथ है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस का जनाधार लगातार घट रहा है, इसलिए विपक्ष प्रदर्शन और अराजकता की बातें करके सरकार को असहज करने की कोशिश कर रहा है।

मैनपुरी की जीएनएम छात्रा की हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसी अपराधी को बचाया नहीं जा सकता। घटना की सच्चाई के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाराणसी में सपा की एमएलसी चुनाव में जीत पर उन्होंने कहा कि भाजपा की छह सीटें पहले भी थीं और आज भी बरकरार हैं। सपा केवल गलत धारणा बनाने का प्रयास कर रही है।समान नागरिक संहिता पर मंत्री ने कहा कि यह भाजपा के घोषणापत्र का संकल्प है। कई राज्यों में इसे लागू किया जा चुका है और पार्टी इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में गरीबी घटने के आंकड़ों का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कुशल प्रबंधन को दिया। वहीं, इसरो की सफल लॉन्चिंग पर वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी शक्तियों में शामिल हो रहा है।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story