Mainpuri News: मैनपुरी में पीएम मोदी पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Mainpuri News: मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया और सपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की।

Ashraf Ansari
Published on: 15 May 2026 6:42 PM IST
Mainpuri News: मैनपुरी में पीएम मोदी पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
X

Mainpuri News

Mainpuri News: समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा और महिला कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद के बयान की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। भाजपा नेताओं ने इस बयान को प्रधानमंत्री पद की गरिमा और देश की महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए सपा सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर नारों से गूंज उठा। महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर “अखिलेश यादव शर्म करो” और “प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है।भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में पेट्रोल और डीजल की बचत की अपील की थी, लेकिन सपा सांसद ने उस पर अभद्र टिप्पणी कर अपनी मानसिकता उजागर कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं और राष्ट्रहित के मुद्दों पर गलत सोच रखती है। ममता राहै।

त ने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाते हुए कहा कि विपक्ष ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले बिल का विरोध किया था। उनके अनुसार, विपक्ष महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखता है, लेकिन जब अधिकार देने की बात आती है तो विरोध शुरू हो जाता है।उन्होंने समाजवादी पार्टी के पुराने विवादित बयानों का भी जिक्र किया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के चर्चित बयान “लड़कों से गलती हो जाती है” और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री तोताराम यादव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां समाजवादी पार्टी की सोच को दर्शाती हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने मांग की कि सपा सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की महिलाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। प्रदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story