Mainpuri News: मैनपुरी में विकास कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, गुणवत्ता और सौंदर्यीकरण पर दिया विशेष जोर

Mainpuri News: जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मैनपुरी में चल रहे करोड़ों के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने घंटाघर सौंदर्यीकरण, मंदिरों के विकास और मॉडल विद्यालयों के निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

Ashraf Ansari
Published on: 13 May 2026 7:18 PM IST (Updated on: 13 May 2026 7:32 PM IST)
Mainpuri News: मैनपुरी में विकास कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, गुणवत्ता और सौंदर्यीकरण पर दिया विशेष जोर
X

Mainpuri News: मैनपुरी जनपद में करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और सौंदर्यीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में मंदिर विकास, घंटाघर सौंदर्यीकरण, मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, रामलीला मैदान, न्यायालय परिसर और विभिन्न सामुदायिक भवनों से जुड़ी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। डीएम ने कहा कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि आम जनता को जल्द से जल्द सुविधाओं का लाभ मिल सके।

बैठक में भगवान भोलेनाथ विष्णुधाम मंदिर, माता मंदिर और हनुमान जी महाराज मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश निर्माण कार्य अगले तीन महीनों में पूर्ण हो जाएंगे, जबकि कई स्थानों पर मल्टीपर्पज हॉल लगभग तैयार हैं और कुछ भवनों में अंतिम फिनिशिंग का कार्य जारी है। डीएम ने निर्देश दिए कि अंतिम फिनिशिंग से पहले साफ-सफाई, मिट्टी समतलीकरण और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। माता मंदिर परिसर में अधूरे कार्य और फैली मिट्टी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल सुधार के आदेश दिए।

घंटाघर सौंदर्यीकरण परियोजना की समीक्षा के दौरान फसाड लाइटिंग का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि कई बार टेंडर जारी होने के बावजूद कार्यदायी फर्म नहीं मिल सकी। इस पर जिलाधिकारी ने प्रक्रिया तेज करते हुए जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही घंटाघर के चारों ओर चेन फेंसिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को भी कहा।

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय परियोजना की समीक्षा में बताया गया कि विद्यालय का निर्माण कार्य 22 अप्रैल से शुरू हुआ है। यह विद्यालय काशीराम आवास योजना परिसर के पास बनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके अलावा रामलीला मैदान, न्यायालय परिसर में बन रहे कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम, डिजिटल लाइब्रेरी तथा नगर पंचायत क्षेत्रों में बहुउद्देशीय भवनों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता और जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story