Mainpuri News: मैनपुरी में मिलावटी आटे पर बड़ी कार्रवाई, 2150 किलो टेलकम पाउडर बरामद; संचालक पर FIR

Mainpuri News: मैनपुरी के ज्योति खुड़िया में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आटा निर्माण इकाई पर छापा मारकर 2150 किलो टेलकम पाउडर और 50 किलो आटा बरामद किया। बिना अनुमति संचालित मिल को बंद कराकर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।

Ashraf Ansari
Published on: 8 Aug 2026 6:06 PM IST
Mainpuri News: मैनपुरी में मिलावटी आटे पर बड़ी कार्रवाई, 2150 किलो टेलकम पाउडर बरामद; संचालक पर FIR
X

Mainpuri News

Mainpuri News: मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्योति खुड़िया स्थित एक आटा निर्माण इकाई पर छापेमारी की। जांच के दौरान बिना अनुमति संचालित हो रही इकाई में आटे में टेलकम पाउडर मिलाए जाने की स्थिति सामने आई। टीम ने मौके से करीब 2150 किलो टेलकम पाउडर और 50 किलो आटा बरामद किया। कार्रवाई के बाद इकाई को तत्काल बंद करा दिया गया और संचालक के खिलाफ औंछा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी मैनपुरी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में टीम ज्योति खुड़िया स्थित आटा निर्माण इकाई पहुंची। जांच में सामने आया कि अजीत कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार इस इकाई का संचालन कर रहे थे।छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 43 बोरी टेलकम पाउडर बरामद किया। इसका कुल वजन लगभग 2150 किलो और अनुमानित कीमत 32,250 रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब 50 किलो आटा भी जब्त किया गया। अधिकारियों ने आटा और टेलकम पाउडर के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। जब्त सामग्री को नियमानुसार विक्रेता की अभिरक्षा में सौंपा गया है।

जांच में इकाई के बिना अनुमति संचालित होने की बात भी सामने आई। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर ही मिल को बंद करा दिया। संचालक अजीत कुमार के खिलाफ औंछा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह और ज्योति पुलिस चौकी का पुलिस बल शामिल रहा।यह कार्रवाई फिरोजाबाद में मिलावटी आटे के कारोबार को लेकर हुए भास्कर इन्वेस्टिगेशन के खुलासे के कुछ दिन बाद हुई है। इसके बाद मैनपुरी में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है।सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. आनंद किशोर ने बताया कि सेलखड़ी जैसे खनिज पदार्थ लंबे समय तक शरीर में पहुंचने पर पेट दर्द, अपच और आंतों में रुकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, बारीक कणों के शरीर में जमा होने से गुर्दे में पथरी का खतरा भी बढ़ सकता है। विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद मिलावट की प्रकृति और आगे की कानूनी कार्रवाई स्पष्ट होगी।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story