Mainpuri News: नवरात्रि में खाद्य विभाग की छापेमारी, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सामान नष्ट

Mainpuri News: बिना लाइसेंस संचालित दुकानों पर कसा शिकंजा; साबूदाना, सिंघाड़ा आटा के लिए गए सैंपल, खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप।

Ashraf Ansari
Published on: 8 Oct 2026 8:19 PM IST
Mainpuri News: नवरात्रि में खाद्य विभाग की छापेमारी, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सामान नष्ट
X

Mainpuri News 

Mainpuri News: मैनपुरी में नवरात्रि पर्व के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार शाम शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। झम्मन लाल मंडी और लेनगंज क्षेत्र में एक साथ कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान बिक्री के लिए रखी बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट कराया।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए.के. पाठक के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले झम्मन लाल मंडी स्थित मेसर्स जगमंदर दास विजय कुमार की दुकान का निरीक्षण किया। यहां से साबूदाना का नमूना लिया गया। जांच के दौरान दुकान में काफी मात्रा में एक्सपायरी सामान बिक्री के लिए रखा मिला।

टीम ने मौके पर 20 पैकेट एक्सपायरी साबूदाना, जिसकी कीमत करीब 1,400 रुपये थी, नष्ट कराया। इसके अलावा 10 पैकेट एक्सपायरी पाव-भाजी मसाला करीब 660 रुपये, 11 पैकेट गोलगप्पा मसाला करीब 814 रुपये और पांच पैकेट मोटी सेवई करीब 150 रुपये कीमत की भी नष्ट कराई गईइसके बाद मेसर्स राजेंद्र प्रकाश, पंकज कुमार जैन के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। दुकान बिना लाइसेंस संचालित मिली। टीम ने यहां से मूंगफली दाना का नमूना लिया और बिक्री के लिए रखे करीब एक हजार रुपये कीमत के एक्सपायरी मसाले नष्ट कराए।

लेनगंज में मेसर्स आकाश ट्रेडर के यहां से सिंघाड़ा आटे का नमूना लिया गया। वहीं मेसर्स आसी ट्रेडर्स की दुकान बिना लाइसेंस संचालित मिली। यहां करीब 500 रुपये कीमत की एक्सपायरी मूंग बड़ी, अजवाइन और सेंधा नमक नष्ट कराया गया।टीम ने अंकित गुप्ता किराना स्टोर और प्रतीक अग्रवाल की किराना दुकान का भी निरीक्षण किया। दोनों प्रतिष्ठानों पर सफाई और खाद्य सामग्री के रखरखाव की व्यवस्था सही मिली।विभाग ने बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों को दुकान बंद कर लाइसेंस लेने के बाद ही कारोबार शुरू करने के निर्देश दिए। खाद्य कारोबारियों को एक्सपायरी सामग्री नहीं बेचने, स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार, इंद्रजीत सिंह और प्रदीप कुमार शामिल रहे। अभियान से दुकानदारों में खलबली मची रही।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story