Mainpuri नाली की गंदगी को लेकर विवाद में पांच घायल, पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार पहुंचा SP ऑफिस

Mainpuri News: मैनपुरी के वसैत गांव में नाली की गंदगी को लेकर विवाद में पांच लोग घायल हुए, पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा।

Ashraf Ansari
Published on: 8 Aug 2026 2:48 PM IST
Mainpuri नाली की गंदगी को लेकर विवाद में पांच घायल, पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार पहुंचा SP ऑफिस
X

Mainpuri News

Mainpuri News: मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम वसैत में नाली में गंदगी भरने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने एक परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित परिवार शुक्रवार को घायल अवस्था में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ग्राम वसैत निवासी वीरेंद्र सिंह पुत्र मोतीलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नाली में गंदगी भरने को लेकर संतोष, टीकाराम, कुलदीप और मिलन उनके घर के बाहर आए थे। आरोप है कि चारों लोग गाली-गलौज करने लगे। वीरेंद्र सिंह ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर वीरेंद्र की पत्नी, बेटी, भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा और लाठी-डंडों के साथ सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के पांच लोग घायल हो गए। वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि हमले में उनकी पत्नी की पसली में गंभीर चोट आई, जबकि उनके, भाई और बेटी के सिर में भी चोटें लगी हैं।

पीड़ित के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिवार ने किशनी थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि, पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और काफी देर बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

परिवार का यह भी आरोप है कि पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर हल्की धाराओं में कार्रवाई की। पीड़ितों ने मेडिकल परीक्षण भी पूरी तरह नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार शुक्रवार को घायल अवस्था में एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल परीक्षण की दोबारा समीक्षा और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिवार ने आशंका जताई कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आरोपी उनके साथ कोई बड़ी घटना कर सकते हैं।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story