Mainpuri News: मुख्यमंत्री प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम सख्त, कुपोषण और बिजली व्यवस्था पर जताई नाराजगी

Mainpuri News: मैनपुरी में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कुपोषण और बिजली व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को 25 मई तक कुपोषित बच्चों की स्थिति सुधारने और खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Ashraf Ansari
Published on: 12 May 2026 8:40 PM IST (Updated on: 12 May 2026 8:40 PM IST)
Mainpuri News: मुख्यमंत्री प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा में डीएम सख्त, कुपोषण और बिजली व्यवस्था पर जताई नाराजगी
X

Mainpuri News: मैनपुरी में मुख्यमंत्री प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर दर्ज योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करें। समीक्षा के दौरान कुपोषण, बिजली व्यवस्था, फैमिली आईडी निर्माण और विभिन्न विकास योजनाओं की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में सबसे अधिक चिंता कुपोषित बच्चों को लेकर जताई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में चिन्हित सभी गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों को 25 मई तक हर हाल में मध्यम कुपोषित (MAM) श्रेणी में लाया जाए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को गांव-गांव जाकर परिवारों को पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि बच्चों को दलिया, दाल, दूध, अंडा, हरी सब्जियां, फल, चना और सोयाबीन जैसे प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जाएं। जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत दूधारू गाय उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

समीक्षा में सामने आया कि ब्लॉक किशनी में सर्वाधिक 78 SAM बच्चे चिन्हित हैं। इसके अलावा कुरावली में 42, बरनाहल में 28, बेवर में 17 और करहल में 13 बच्चे अभी भी गंभीर कुपोषण की श्रेणी में हैं। जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर पर सही और नियमित डेटा अपडेट करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर भी डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। फैमिली आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन फेज-2, पर्यटन विभाग और यूपीपीसीएल की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने कई योजनाओं को निर्धारित समय में ए श्रेणी में लाने का लक्ष्य तय किया।

Shivam

Shivam

Shivam is a multimedia journalist.

Next Story