Mainpuri News: सात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, तत्काल संभालनी होगी नई जिम्मेदारी

Mainpuri News: मैनपुरी में बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नए विकासखंडों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Ashraf Ansari
Published on: 24 Nov 2026 5:58 PM IST
Mainpuri News: सात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, तत्काल संभालनी होगी नई जिम्मेदारी
X

Mainpuri News

Mainpuri News: मैनपुरी में बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और विभागीय कामकाज को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सात खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी कार्यालय आदेश के तहत कई अधिकारियों के विकासखंड बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त विकासखंडों का प्रभार सौंपा गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, दीपक कुमार को पहले मैनपुरी के साथ कुरावली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। नए आदेश में उनसे कुरावली का प्रभार वापस लेकर जागीर विकासखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नीरजा चतुर्वेदी नगर क्षेत्र के साथ सुल्तानगंज का अतिरिक्त प्रभार पहले की तरह संभालती रहेंगी।इसी क्रम में आनंद भूषण को करहल से हटाकर बेवर का खंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। धर्मराज सरोज को नवसृजित कार्यभार के तहत बरनाहल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनय प्रताप सिंह को कुरावली के साथ घिरोर विकासखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा नरेंद्र कुमार को करहल के साथ किशनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विभागीय आदेश में खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश यादव की सेवानिवृत्ति का भी उल्लेख किया गया है। वह 30 नवंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। प्रशासनिक बदलाव के बाद संबंधित विकासखंडों में शिक्षा विभाग के कामकाज और योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी नए सिरे से निर्धारित की गई है।बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवंटित विकासखंडों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और विभागीय गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित कराएं। कार्यभार संभालने के बाद इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी उपलब्ध करानी होगी। आदेश का अनुपालन नहीं करने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story