Mainpuri News : मैनपुरी में सपा कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

Mainpuri News : मैनपुरी सपा कार्यालय में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, नेताओं ने उनके आदर्शों को किया याद

Ashraf Ansari
Published on: 31 May 2026 9:32 PM IST
Mainpuri News : मैनपुरी में सपा कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
X

 Mainpuri News

Mainpuri News : मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को महान शासिका एवं जनसेवा की प्रतीक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य ने की। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन और कार्यों को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण, न्यायप्रियता और कुशल प्रशासन की अद्भुत मिसाल थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में बिना किसी भेदभाव के गरीबों, वंचितों और आम जनता की सेवा की। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने देशभर में मंदिरों, घाटों, कुओं और धर्मशालाओं का निर्माण कर जनसेवा की एक अनूठी परंपरा स्थापित की, जिसे आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राजमाता के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा समाज में सेवा, समर्पण और समानता के मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करें। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन संघर्ष, सेवा और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, योगेंद्र सिंह पाल, प्रो. अनिलेश पाल, नीरज बघेल, रजनेश मिश्रा, नरेंद्र सिंह यादव, सुखवीर सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह पाल, राजेश पाल गुरु, महाराज सिंह शाक्य, संतराम सिंह यादव, अखिलेश पाल, महेंद्र सिंह यादव, रमण पाल, कृष्ण गोपाल, राजेंद्र सिंह यादव, विकास पाल, बलराम पाल, पुष्पेंद्र बघेल, नूप चौधरी, राजू चौधरी, प्रियंका यादव, रिंकी यादव, प्रिया यादव, सीमा यादव, अशोक चौहान, अतुल यादव, अनुभव राठौर, सुमन दिवाकर, जयवीर सिंह, सत्यपाल जाटव, सौरभ कठेरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Shalini Rai

Shalini Rai

News Publisher Mail ID - raishalini910@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story