Mainpuri News: मैनपुरी सपा कार्यालय में मनाई गई महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती

Mainpuri News: मैनपुरी सपा कार्यालय में 1857 की क्रांति की वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Ashraf Ansari
Published on: 16 Aug 2026 7:15 PM IST
Mainpuri News: मैनपुरी सपा कार्यालय में मनाई गई महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती
X

Mainpuri News

Mainpuri News: मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय पर रविवार को 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की महानायिका वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महारानी अवंती बाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके साहस, संघर्ष, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पाल ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामनरायन बाथम ने किया। नीटू लोधी के नेतृत्व में कार्यक्रम का संयोजन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने महारानी अवंती बाई लोधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्य वक्ता खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी ने 1857 की क्रांति के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। उनका स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और नारी शक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महारानी अवंती बाई के संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर वंचित, पिछड़े और शोषित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में किशनी विधायक इंजीनियर बृजेश कठेरिया, पूर्व सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, रजनीश मिश्रा, नरेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, तोताराम यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।इस अवसर पर कमल वर्मा लोधी, राजू लोधी, सुरेश चंद्र यादव, श्याम करन शाक्य, बबलू पाल, सत्येंद्र लोधी, सफी मंसूरी, रऊफ कुरैशी, डॉ. बृजेश वर्मा, गोपाल दास लोधी, ज्योति मैसी, अमन लोधी, उपदेश यादव, यतेंद्र लोधी, राकेश कुमार लोधी, अंसार हुसैन, दीपू वर्मा, आनंद लोधी सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महारानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story