Mainpuri News: मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Mainpuri News: मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता राधा यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फोन पर बात होने के 20 मिनट बाद मिली सूचना और मौके से ससुरालियों व बच्चों के गायब होने पर मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

Ashraf Ansari
Published on: 25 Nov 2026 8:16 PM IST
Mainpuri News: मैनपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
X

Mainpuri News

Mainpuri News: मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष की ओर से मायके वालों को सूचना दी गई कि महिला की फांसी लगने से मौत हो गई है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने घटना पर सवाल उठाते हुए ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान राधा यादव के रूप में हुई है। उसकी शादी राम रहीम उर्फ प्रशांत के साथ हुई थी। मृतका के भाई धीरज ने बताया कि मंगलवार 24 नवंबर को उनकी बहन से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय सब कुछ सामान्य लग रहा था। बातचीत खत्म होने के करीब 20 मिनट बाद परिवार को राधा की मौत की सूचना मिली। अचानक मिली इस खबर से मायके पक्ष के लोग परेशान हो गए और तत्काल बलीपुर गांव स्थित उसकी ससुराल पहुंच गए।धीरज के मुताबिक, जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो राधा का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उनका आरोप है कि मौके पर ससुराल पक्ष का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इतना ही नहीं, राधा के दोनों बच्चे भी वहां नहीं मिले। इन परिस्थितियों को लेकर मायके पक्ष ने संदेह जताया और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

बताया गया कि राधा अपने पीछे चार माह की मासूम बेटी और दो साल के बेटे को छोड़ गई है। परिवार के लिए यह घटना बेहद दुखद है। खास बात यह है कि 23 नवंबर को ही राधा और प्रशांत की शादी के तीन साल पूरे हुए थे। शादी की तीसरी वर्षगांठ के अगले ही दिन उसकी मौत की खबर सामने आने से मायके पक्ष में मातम छा गया।मायके वालों ने पुलिस से ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाहिता की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव अपने साथ ले गए।

Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

asrafansarietw62@gmail.com
Next Story