Mainpuri News: कुरावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रायफल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Mainpuri News: मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में पुलिस ने अभियान के तहत एक युवक को अवैध देशी रायफल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

Ashraf Ansari
Published on: 29 May 2026 5:15 PM IST
Mainpuri News: कुरावली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रायफल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
X

Mainpuri News

Mainpuri News: मैनपुरी जनपद में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुरावली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी रायफल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी की पहचान प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित ‘यक्ष एप’ के माध्यम से सत्यापित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना कुरावली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक्सप्रेसवे से महादेवा की ओर अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद देशी रायफल 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजीव पुत्र सामन्त सिंह, निवासी महादेवा, थाना कुरावली, जनपद मैनपुरी बताया। पुलिस ने आरोपी की पहचान और पते का सत्यापन यक्ष एप के माध्यम से किया, जो सही पाया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

बताया जा रहा है कि प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के निर्देश पर यक्ष एप का उपयोग अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन के लिए तेजी से किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह एप अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और त्वरित सत्यापन में काफी कारगर साबित हो रहा है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी, उपनिरीक्षक सतीश चंद, कांस्टेबल विनीत भाटी, कांस्टेबल आकाश तथा कांस्टेबल दीपक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Shalini singh

Shalini singh

News Publisher Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

उप संपादक | डिजिटल मीडिया पत्रकार

Next Story