TRENDING TAGS :
Manpuri News: मैनपुरी में छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी का मामला, परिवार दहशत में
Manpuri News: करहल थाना क्षेत्र में छात्रा से लगातार छेड़छाड़ व धमकी का मामला, आरोपी पर पहले से मुकदमे दर्ज, परिवार ने न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई।
मैनपुरी में छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी का मामला, परिवार दहशत में (Photo- Newstrack)
Manpuri News: मैनपुरी जनपद के करहल थाना क्षेत्र में एक छात्रा से लगातार छेड़छाड़, धमकी और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में खुलासा हुआ है कि आरोपी युवक छात्रा को लंबे समय से परेशान कर रहा था। दबंगई और खुलेआम धमकी के चलते छात्रा और उसका परिवार भय के साए में जी रहा है। परिजनों का कहना है कि यदि उनकी बेटी ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया तो इसका पूरा जिम्मेदार आरोपी युवक और उसका परिवार होगा।
बताते चले कि पीड़िता की बेटी बीएससी की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि रितिक उर्फ छोटू पुत्र रजनेश बाल्मीकि जाटावान रास्ते में छात्रा को रोककर पिस्टल दिखाते हुए अश्लील हरकतें करता और उसे धमकाता था। छात्रा को यह भी चेतावनी दी जाती थी कि यदि उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उसके पिता और भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। डर की वजह से छात्रा चुप रही और परिजनों से कुछ नहीं कहा।
धीरे-धीरे आरोपी ने छात्रा को धमकाकर लेटर लिखना शुरू कर दिया। लेटर में धमकी दी जाती थी कि यदि उसने जवाब नहीं लिखा तो उसके पिता और भाइयों को जान से मार दिया जाएगा। डर और ब्लैकमेलिंग के कारण छात्रा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह आए दिन अपने साथियों के साथ मोहल्ले में मारपीट करता रहता है। जब परिवार को पूरी सच्चाई पता चली तो छात्रा ने रो-रोकर सारी बातें बताईं। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
परिवार का कहना है कि आरोपी रितिक और उसका परिवार लगातार उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। यदि बेटी ने कोई गलत कदम उठाया तो आरोपी युवक सहित उसके मां-पिता और बहन जिम्मेदार होंगे। परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई भी गंभीर घटना घट सकती है।


