Mainpuri News: मैनपुरी में 59वें अज्ञात शव का सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार

Mainpuri News: मैनपुरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 59वें अज्ञात शव का पूरे सम्मान और विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया।

Ashraf Ansari
Published on: 28 May 2026 8:37 PM IST
59th unidentified body laid to rest at Mainpuri
X

मैनपुरी में 59वें अज्ञात शव का सम्मान संग हुआ अंतिम संस्कार (Photo- Newstrack)

Mainpuri News: मैनपुरी में मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन ने एक बार फिर अज्ञात व्यक्ति के शव का पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। संस्था द्वारा किया गया यह 59वां अज्ञात शव का अंतिम संस्कार है, जिसकी क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक अज्ञात व्यक्ति मैनपुरी जिला अस्पताल पहुंचा था, जहां वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी और न ही कोई परिजन सामने आया।

अज्ञात शव का पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार

इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन से संपर्क किया। सूचना मिलते ही संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और अज्ञात शव का पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कराया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल अंतिम संस्कार कराना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना भी है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

फाउंडेशन लंबे समय से सड़क हादसों, लावारिस हालत या अन्य परिस्थितियों में मिले अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर रहा है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि जब किसी मृतक का अपना कोई सामने नहीं आता, तब वे स्वयं उसका वारिस बनकर सभी धार्मिक परंपराओं के साथ अंतिम संस्कार करते हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी करते हैं।

संस्था के कार्य की हो रही जमकर प्रशंसा

स्थानीय लोगों ने संस्था के इस कार्य की जमकर प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देती है। अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शैलू राठौर, अतुल सक्सेना, डॉ. अवनीश, सूजन चौहान, अंचल तिवारी, चंचल दीक्षित, रोहित सक्सेना, डॉ. सुरेंद्र यादव, अनुभव सक्सेना, शिवम वर्मा, रितेश सैनी और सक्षम राजपूत मौजूद रहे। वहीं शहर कोतवाली पुलिस की ओर से अमित सैनी, ललित कुमार, अभिषेक कुमार और विकास भी उपस्थित रहे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Publisher Mail ID - skgautam1208@gmail.com

Experienced Hindi Journalist with 6 Years of Experience

Next Story