छात्रों के लिए बड़ी राहत! मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में PG Diploma एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 11 अगस्त तक करें आवेदन

मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने PG Diploma प्रवेश 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।

Newstrack Network
Published on: 31 July 2026 10:18 PM IST (Updated on: 31 July 2026 10:25 PM IST)
छात्रों के लिए बड़ी राहत! मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में PG Diploma एडमिशन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 11 अगस्त तक करें आवेदन
X

PG Diploma Admission 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया गया है। मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के PG Diploma पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 11 अगस्त 2026 कर दी है।

विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश तय समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे।

इन खेलों में मिलेगा प्रवेश

पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग के तहत निम्नलिखित खेलों में प्रवेश दिए जाएंगे:

  1. कबड्डी
  2. हॉकी
  3. बॉक्सिंग
  4. योग
  5. कुश्ती
  6. बैडमिंटन
  7. एथलेटिक्स

इसके अलावा PG Diploma in Sports Journalism and Mass Communication पाठ्यक्रम के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन कोर्सों का उद्देश्य प्रशिक्षित कोच, खेल विशेषज्ञ और पेशेवर खेल पत्रकार तैयार करना है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से करें आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया और संशोधित पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

खेल शिक्षा को मिलेगा नया आयाम

राज्य सरकार का कहना है कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यहां छात्रों को आधुनिक खेल अवसंरचना, खेल विज्ञान आधारित प्रशिक्षण, अत्याधुनिक उपकरण और अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे प्रशिक्षकों, खेल विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का निर्माण करना है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।

कम शुल्क में विश्वस्तरीय शिक्षा

विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण खेल शिक्षा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और शिक्षा का अवसर मिल सके।

विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा करें।

Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story