Mathura News: गैर इरादतन हत्या के मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, दौरान हुई थी महिला की मौत

Mathura News: मथुरा में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Amit Sharma
Published on: 27 Oct 2026 5:47 PM IST
Mathura News
X

Mathura News(Photo-Social Media)

Mathura News: थाना जमुनापार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज पुत्र हरिओम निवासी नगला पोला, थाना जमुनापार, जनपद मथुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:57 बजे ग्राम शाहपुर के पास जयपुर-बरेली हाईवे की सर्विस रोड पर ट्यूबवेल के सामने से उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, मामले की शुरुआत 7 अक्टूबर 2026 को हुई थी। नगला पोला निवासी मोनिका पत्नी विपिन कुमार ने अपने पति विपिन, सास सुमन और ससुर लेखराज के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत थाना जमुनापार में दर्ज कराई थी। शिकायत में हरेन्द्र, वीरेश, छैल बिहारी और सूरज पर गाली-गलौज करने, लाठी-डंडों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में घायल सुमन पत्नी लेखराज की 21 अक्टूबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 333 और 105 की बढ़ोतरी की गई। मामले में नामजद आरोपी छैल बिहारी पुत्र महिलाल को पुलिस पहले ही 25 अक्टूबर को गिरफ्तार कर चुकी है।

अब पुलिस ने दूसरे आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजयपाल सिंह राघव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कांस्टेबल लाल सिंह और कांस्टेबल अंकिल कुमार शामिल रहे।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story