TRENDING TAGS :
Mathura News: बांके बिहारी मंदिर मैनेजमेंट कमेटी की बैठक, अब बदलेगा दर्शन और व्यवस्था का तरीका
Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में वीआईपी पर्ची बंद, नए दर्शन समय और सुरक्षा व्यवस्था
Mathura News ( Image- Credit- Newstrack)
Mathura News: ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर उच्चस्तरीय प्रबंधन समिति की चौथी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने की। इसमें जिला व सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, एमवीडीए उपाध्यक्ष, पुरातत्व विभाग, गोस्वामी समुदाय और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में मंदिर प्रबंधन और भक्तों की सुविधाओं से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इनमें वीआईपी पर्ची बंद करना, भीड़ प्रबंधन के लिए प्रवेश-निकास व्यवस्था, मंदिर में तैनात गार्ड और पुलिस की ड्यूटी, निजी सुरक्षा एजेंसी बदलने, मंदिर के स्ट्रक्चर ऑडिट, दर्शन समय में बदलाव, लाइव स्ट्रीमिंग, मंदिर की चल-अचल संपत्ति का विवरण, गर्भगृह के बगल में बंद कमरे को खोलने और अधूरे निर्माण में अनियमितताओं की जांच जैसे विषय शामिल रहे।
अहम निर्णय वीआईपी पर्ची बंद अब मंदिर में किसी भी वीआईपी पर्ची की सुविधा नहीं होगी। प्रवेश-निकास व्यवस्था प्रवेश केवल प्रवेश द्वार से और निकास केवल निकास द्वार से ही होगा। पुलिस तीन दिन में यह व्यवस्था लागू करेगी।सुरक्षा प्रबंधन गार्ड और पुलिसकर्मी अपने-अपने ड्यूटी स्थल से न हटें, अन्यथा कार्रवाई होगी। मौजूदा प्राइवेट गार्ड को बदलकर अच्छी सिक्योरिटी एजेंसी या रिटायर्ड सैनिकों की सेवा ली जाएगी। स्ट्रक्चर ऑडिट मंदिर भवन और परिसर का आंतरिक सर्वे आईआईटी रुड़की से कराया जाएगा। दर्शन समय में बदलाव गर्मियों में सुबह 7:15 से 12:30 तक दर्शन, शाम को 4:15 से 9:30 तक दर्शन होंगे।
सर्दियों में सुबह 8:15 से 1:30 तक दर्शन और शाम को 4 से 9 बजे तक दर्शन होंगे।लाइव स्ट्रीमिंग मंदिर में दर्शन की लगातार लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।संपत्ति और ऑडिट मंदिर की सभी चल-अचल संपत्तियों का विवरण 15 दिन में समिति को दिया जाएगा। 2013 से 2016 तक का विशेष ऑडिट भी कराया जाएगा।गर्भगृह का बंद कमरा एक विशेष कमेटी गठित की गई है, जो कमरे को खोलकर वीडियोग्राफी और इन्वेंटरी तैयार करेगी।इस बैठक में सभी सदस्यों ने मंदिर की व्यवस्थाओं को भक्तों की सुविधा के अनुसार और बेहतर बनाने पर जोर दिया।


