TRENDING TAGS :
Mathura News: बरसाना में धूमधाम से मनाया गया राधारानी का जन्मोत्सव, मंदिर में गूंजा राधे-राधे
Mathura News: बरसाना में श्री राधारानी का जन्मोत्सव अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भोर में पंचामृत अभिषेक के बाद मंदिर परिसर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा और देश-विदेश से पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
Mathura News
Mathura News: बरसाना जगत जननी श्री राधारानी के जन्मोत्सव पर शनिवार को बरसाना में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। श्री राधारानी के जन्मोत्सव की खुशी में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और बधाई गीत गाए। मंदिर परिसर में सुबह करीब चार बजे जन्मोत्सव की विशेष धूम रही।
राधारानी के जन्म के अवसर पर मंदिर में विधि-विधान से पंचामृत अभिषेक कराया गया। जैसे ही जन्मोत्सव की रस्म पूरी हुई, मंदिर परिसर राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु राधारानी की भक्ति में डूब गए और एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाई दी। पूरे बरसाना में उत्सव का माहौल बना रहा।जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी सजावट और रोशनी से मंदिर परिसर दुल्हन की तरह सजा नजर आया। श्रद्धालु पूरी रात राधारानी के जन्म का इंतजार करते रहे। जन्मोत्सव होते ही भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर राधारानी के दर्शन किए।
राधारानी को ब्रजवासियों की आराध्य और बृजभान दुलारी के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि राधा नाम के स्मरण से मन को शांति मिलती है और भक्तों की आस्था राधारानी से जुड़ी हुई है। जन्मोत्सव के अवसर पर बरसाना के साथ पूरे ब्रज क्षेत्र में राधारानी की भक्ति की धूम रही। मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर राधे-राधे के जयकारे सुनाई देते रहे। श्रद्धालुओं ने राधारानी से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं प्रशासन की बात करें तो प्रशासन अपनी चाक चौबंद व्यवस्था पर अलर्ट था। आए हुए श्रद्धालुओं को प्रशासन ने कोई भी तकलीफ ना हो इसीलिए अच्छी व्यवस्था की जगह-जगह भंडारी भी लग गए। गली गली मोहल्ले में राधे नाम की गूंज उठ रही थी। सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया। सभी श्रद्धालुओं को अच्छी तरीके से दर्शन कराए गए।


