Mathura में BJP का महा-मंथन जारी... CM योगी-नितिन नवीन के 'महामंथन' में क्या बना 2027 का मेगा प्लान?

UP Election 2027: मथुरा में जारी इस बैठक को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Priya Singh Bisen
Published on: 4 Oct 2026 9:00 AM IST
UP Election 2027
X

UP Election 2027

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियों को अब पूर्ण सक्रियता से तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में BJP की दो दिवसीय चिंतन बैठक (BJP Chintan Baithak) जारी है।

बता दे, इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित संगठन के कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

मथुरा में जारी इस बैठक को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी का पूरा प्रयास है कि संगठन की जमीनी स्थिति को गहनता से समझा जा सके, चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और आगामी वक़्त के कार्यक्रमों की दिशा तय की जा सके। इन सब के बीच अब सवाल यही है कि मथुरा से BJP 2027 के लिए किस प्रकार की रणनीति तैयार करने जा रही है।

3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में बड़ा मंथन जारी

BJP ने उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही अहम बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। इसी कड़ी में 3 और 4 अक्टूबर को मथुरा में हाई लेवल चिंतन बैठक रखी गई है। इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी तक शामिल हैं।

बता दे, इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी इसे और भी महत्वपूर्ण बना रही है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेता भी इस मंथन का हिस्सा हैं।

साल 2027 के लिए संगठन की तैयारी पर मुख्य फोकस

इस बैठक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा संगठन की स्थिति और जमीनी तैयारियों की समीक्षा है। BJP चुनाव से पहले यह देखना चाहती है कि बूथ से लेकर शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर तक संगठन की स्थिति कैसी है और कार्यकर्ताओं से किस तरह का फीडबैक मिल रहा है।

मथुरा की बैठक में संगठन को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। चुनावी तैयारी सिर्फ बड़े नेताओं और मंचों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका बड़ा प्रभाव जमीनी स्तर तक पहुंचे, इस दिशा में भी मंथन किया जा रहा है।

क्यों चुना गया मथुरा?

मथुरा का नाम इस बैठक के लिए सामने आना भी अपने आप में महत्वपूर्ण है। आपको बता दे, मथुरा ब्रज क्षेत्र का अहम हिस्सा है और BJP के लिए लंबे वक़्त से राजनीतिक और वैचारिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है।

यही बड़ा कारण है कि 2027 के चुनाव से पहले पार्टी ने यहां अपने बड़े नेताओं को एक साथ बैठाकर संगठन और चुनावी रणनीति पर गंभीर चर्चा का रास्ता चुना है। बैठक को लेकर सामने आई रिपोर्टों में ब्रज क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और बीते चुनावों के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा का जिक्र है।

CM योगी-नितिन नवीन सहित कई बड़े नेता मौजूद

मथुरा की चिंतन बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े भी शामिल हैं। पार्टी के दोनों उपमुख्यमंत्री, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी बैठक में मौजूदगी है।

ऐसे में यह बैठक केवल एक साधारण संगठनात्मक बैठक नहीं है। इसे 2027 के विधानसभा चुनाव (UP Election 2027) से पहले पार्टी की तैयारियों को दिशा देने वाली महत्वपूर्ण कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

हिंदुत्व और संगठन भी चर्चा के केंद्र में

मथुरा की बैठक को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, चुनावी रणनीति के साथ हिंदुत्व (Hindutva) और मथुरा से जुड़े मुद्दों पर भी पार्टी के अंदर मंथन हो सकता है। इसके अलावा संगठन को मजबूती प्रदान करने से लेकर, नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर मेलजोल बनाने और विपक्ष के राजनीतिक मुद्दों का जवाब तैयार करने पर भी चर्चा होने की बात सामने आई है।

इससे यह सपष्ट है कि BJP 2027 की तैयारी को सिर्फ चुनाव की तारीख करीब आने तक टालने के बजाय अभी से संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय करने का पूरा प्रयास कर रही है।

अक्टूबर में बैठकों का रहेगा सिलसिला जारी

मथुरा की बैठक के बाद भी BJP की चुनावी तैयारियों से जुड़ी गतिविधियां लगातार जारी रहने वाली हैं। अक्टूबर के पहले हफ्ते में लखनऊ, मथुरा और वाराणसी में अलग-अलग स्तर पर बैठक और कार्यक्रम पहले से ही प्रस्तावित हैं। 7 अक्टूबर को वाराणसी में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ कार्यक्रम प्रस्तावित है।

यानी अक्टूबर का पहला हफ्ता UP BJP के लिए संगठन और चुनावी रणनीति के लिहाज से काफी सक्रिय रहने वाला है। लखनऊ में संगठनात्मक मंथन के बाद मथुरा में चिंतन बैठक और फिर वाराणसी में कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी 2027 की तैयारियों को आगे बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है।

मथुरा बैठक से 2027 के लिए क्या हो सकते हैं संकेत?

मथुरा की दो दिवसीय चिंतन बैठक का सबसे बड़ा संदेश यही है कि BJP ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी को संगठन के स्तर पर तेज कर दिया है। पार्टी की नजर जमीनी फीडबैक, संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के मेलजोल और चुनावी रणनीति को एक साथ आगे बढ़ाने पर है।

अब इस बैठक में होने वाली चर्चा और सामने आगामी निर्णय पर सभी की निगाहें रहेगी, क्योंकि मथुरा से निकलने वाली रणनीति आने वाले महीनों में BJP के यूपी चुनाव अभियान की दिशा तय करने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Content Writer Mail ID - Priyasinghbisen96@gmail.comPriyasinghbisen96@gmail.com

Priya Singh Bisen is a journalist with over five years of experience in the news and digital media industry. She covers a wide range of topics, including weather, lifestyle, health, politics, and international affairs. In addition to news writing, Priya has experience in news script writing, voice-overs, anchoring, field reporting, and social media management. She holds a Bachelor's degree in Mass Communication and a Master's degree in Advertising and Public Relations. Priya also enjoys writing, traveling, and playing sports, pursuits that reflect her curiosity and passion for exploring new perspectives.

Next Story