TRENDING TAGS :
Mathura News: भाजपा महानगर ने कंस वध मेला की शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत
Mathura News: मथुरा में श्रीकृष्ण विजयोत्सव-2026 के तहत निकली ऐतिहासिक कंस वध मेला की शोभायात्रा का भाजपा महानगर ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
Mathura News
Mathura News: श्रीकृष्ण विजयोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित ऐतिहासिक कंस वध मेला की भव्य शोभायात्रा का गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मथुरा महानगर की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। अंतापाड़ा, होलीगेट स्थित जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कंस वध मेला मथुरा की धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और ब्रज की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी ऐसी परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा की प्राचीन धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि कंस वध मेला मथुरा की विशिष्ट पहचान और जनमानस की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। यह मेला ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। ऐसे आयोजनों में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है, जिससे हमारी परंपराएं निरंतर आगे बढ़ती रहें।
वहीं, हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि कंस वध मेला ब्रज की सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक गौरव का जीवंत स्वरूप है। मथुरा की प्राचीन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।स्वागत कार्यक्रम में मुकेश खंडेलवाल, देवेंद्र शर्मा, रामकिशन पाठक, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा, बालकिशन पाठक, बालकृष्ण चतुर्वेदी, सुरेश चतुर्वेदी, रामकृष्ण पाठक, रामदास चतुर्वेदी, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, नितिन चतुर्वेदी, एडवोकेट अभिषेक चतुर्वेदी, अमित पाठक, अशोक गुप्ता, विनय शर्मा, ललित गौतम, रामू चतुर्वेदी, आयुष चतुर्वेदी, कृष्ण चतुर्वेदी, आरती चतुर्वेदी, ज्योति चतुर्वेदी, हेमलता यादव और रचना पाठक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।


