Mathura News: चिकसोली में दो वर्षीय बच्ची की मौत का मामला, पोस्टमार्टम में डूबने से मृत्यु की पुष्टि

Mathura News: मथुरा के चिकसोली में दो वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में बच्ची की मृत्यु डूबने से होने की पुष्टि हुई है।

Amit Sharma
Published on: 26 Oct 2026 8:13 PM IST
Mathura News: चिकसोली में दो वर्षीय बच्ची की मौत का मामला, पोस्टमार्टम में डूबने से मृत्यु की पुष्टि
X

Mathura News: बरसाना थाना क्षेत्र के ग्राम चिकसोली में दो वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची की मृत्यु पानी में डूबने के कारण हुई है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, बच्ची की मौत को लेकर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नियमानुसार शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चिकसोली निवासी चेतन की दो वर्षीय पुत्री की 24 अक्टूबर 2026 को पानी में डूबने से मौत हो गई थी। बच्ची की मृत्यु के बाद परिजनों ने उसके शव को दफना दिया था। इसके बाद किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी गई कि बच्ची की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई प्रतीत हो रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू की। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बच्ची के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम चिकसोली में दो वर्षीय बच्ची की मृत्यु के बाद 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सूचना के आधार पर नियमानुसार शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण पानी में डूबना पाया गया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बच्ची की मृत्यु का कारण स्पष्ट हुआ है। पुलिस की ओर से मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Amit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Amit Sharma

amitsharmamathura.newstrack.com@gmail.com
Next Story